मौकों को भुनाने में नाकाम रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) के पूल बी में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला और चीन के खिलाफ एम्सटेलवीन में मंगलवार को मुकाबला 1-1 से बराबर रहा. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड (India vs England) से भी 2-2 से ड्रॉ खेला था. अब आखिरी मैच में भारत को गुरुवार को न्यूजीलैंड से खेलना है. टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम (Team India) के खिलाफ चीन की झेंग जियाली ने 26वें मिनट में गोल दागा. भारत के लिए बराबरी का गोल 45वें मिनट में वंदना कटारिया (Vandana Katariya) ने किया जब पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर के पास से गेंद उनकी स्टिक से टकराई.
पहले दो क्वार्टर में गेंद पर नियंत्रण में भारत का पलड़ा भारी रहा और उसने कई मौके भी बनाए लेकिन गोल में नहीं बदल सके. दूसरी ओर चीनी खिलाड़ियों ने जवाबी हमले बोलकर भारतीय डिफेंस में सेंध लगाई. नौवें मिनट में नवनीत कौर ने गोल पर पहला हमला बोला जिसे चीनी गोलकीपर लियू पिंग ने बचा लिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Full Time!
— Hockey India (@TheHockeyIndia) July 5, 2022
Despite playing hard, the Hockey match in Amsterdam ends evenly!
???????? 1:1 ????????#IndiaKaGame #HockeyIndia #HWC2022 #HockeyInvites #HockeyEquals #ChakDeIndia #MatchDay @sports_odisha @CMO_Odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/4YxbJ4Aizr
भारत 23वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंच लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई. रिबाउंड पर ज्योतिका ने गोल किया लेकिन रेफरल के बाद उसे अमान्य करार दिया गया. भारत को इसके तुरंत बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया. हाफ टाइम तक चीन ने एक गोल की बढ़त बना ली थी.
दूसरे हाफ में भारत को 42वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका.
तीसरे क्वार्टर के आखिरी के सेकंडों में वंदना ने गुरजीत के फ्लिक को डिफ्लेक्ट किया जिससे भारत ने एक शानदार पेनल्टी कार्नर के जरिए लेवल ड्रॉ किया.
चौथे क्वार्टर में भारत का दबदबा था. जीत की तलाश में टीम इंडिया ने आक्रामक अंदाज दिखाया लेकिन गेंद को नेट के पीछे ले जाने में असफल रहे.
चीन ने देर से आखिरी कोशिश की और 54 वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारत ने अच्छा बचाव किया. इसी के साथ दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा ड्रॉ दर्ज किया.
अपने अंतिम पूल मैच में भारत गुरुवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा.
* अब बचा क्या वो भी हो गया, जो आज तक नहीं हुआ था
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं