लंदन ओलिंपिक में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच माइकल नॉब्स के पर कतरते हुए एक विदेशी हाई परफॉर्मेंस मैनेजर की नियुक्त करने का फैसला किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
लंदन ओलिंपिक में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने मुख्य कोच माइकल नॉब्स के पर कतरते हुए एक विदेशी हाई परफॉर्मेंस मैनेजर की नियुक्त करने का फैसला किया है।
टीम के सारे कोच और सहयोगी स्टाफ उसके अधीन काम करेंगे। भारतीय हॉकी टीम हाल में संपन्न हुए लंदन ओलिंपिक में अपने सभी छह मैच हारने के बाद 12 टीमों की प्रतियोगिता में 12वें और अंतिम स्थान पर रही थी।
हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा, ओलिंपिक में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद सुधार जरूरी है। इसके तहत अगले महीने के आखिर तक एक हाई परफॉर्मेंस और एक खेल मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति की जाएगी। हाई परफॉर्मेंस मैनेजर के अंतर्गत नॉब्स सहित सभी कोच और सहायोगी स्टाफ काम करेगा। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) मैनेजर का भुगतान नहीं करता है, तो हॉकी इंडिया खुद उसका खर्च उठाएगा।
बत्रा ने बताया कि हाई परफॉर्मेंस मैनेजर एक विदेशी होगा और इसके लिये बायोडाटा मंगवाने शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ उम्मीदवारों से बातचीत भी हो रही है। इसके अलावा खेल मनोवैज्ञानिक भारतीय होगा, जिसके लिए ओलिंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग के साथ जुड़े रहे वैभव अगाशे समेत कुछ उम्मीदवारों से बात की जा रही है। यह पूछने पर कि क्या यह नोब्स के अधकारों में कटौती का प्रयास है, बत्रा ने कहा कि नोब्स को इससे कोई ऐतराज नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हॉकी इंडिया, भारतीय हॉकी, माइकल नोब्स, माइकल नॉब्स, हॉकी कोच, Hockey India, Indian Hockey, Michael Nobbs