हैरी केन ने फुटबॉल के सबसे बड़े व्यक्तिगत सम्मान को पाने की अपनी लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है. बायर्न म्यूनिख और इंग्लैंड के इस स्ट्राइकर ने एक रिकॉर्ड तोड़ने वाले सीज़न के बाद 'बैलोन डी'ओर' (Ballon d'Or) जीता है.इस सीज़न ने उन्हें खेल के सबसे महान गोलस्कोररों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है. 2001 में माइकल ओवेन के बाद, केन पिछले 25 सालों में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले अंग्रेज़ खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा स्पेन की मिडफील्डर एलेक्सिया पुटेलस ने तीसरी बार बैलन डी'ओर फेमिनिन का खिताब अपने नाम किया.
Work hard in silence. Let success be your noise. 🏆
— Harry Kane (@HKane) October 26, 2026
बता दें कि साल 2023 में बायर्न म्यूनिख जाने के बाद, केन ने टीम को वे ट्रॉफियां दिलाईं जो लंबे समय से उनसे दूर थीं. 2025-26 में, उन्होंने अपनी इस सफलता के साथ-साथ इतने गोल किए कि वे बैलन डी'ओर के सबसे प्रबल दावेदार बन गए. इंग्लैंड के कप्तान ने अपने करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बायर्न के लिए सभी टूर्नामेंट में 51 मैचों में 61 गोल किए, जिससे इस जर्मन क्लब ने डोमेस्टिक लीग और कप दोनों का खिताब अपने नाम किया.

HARRY KANE IS THE 2026 BALLON D'OR! #ballondor https://t.co/k3CUlwLF1E
— Ballon d'Or (@ballondor) October 26, 2026
सीजन के अंत तक, केन यूरोप के सबसे बेहतरीन गोलस्कोरर बन चुके थे. उन्होंने हर टूर्नामेंट में अपनी शानदार फिनिशिंग क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया. इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने पिछले सीजन में क्लब और देश के लिए कुल 73 गोल किए. उनकी शानदार गोल स्कोरिंग क्षमता ने उन्हें यूरोप का सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बनाया.
बैलन डी'ओर की रैंकिंग में किलियन म्बाप्पे दूसरे और लैमिन यमल तीसरे स्थान पर रहे, जबकि लियोनेल मेस्सी पांचवें स्थान पर रहे. बैलन डी'ओर की फाइनल रैंकिंग में केन ने किलियन म्बाप्पे, लामिने यमल और मेसी को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया. इस साल खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में केन का परफॉर्मेंस शानदार रहा था और कुल 6 गोल किए थे.
टॉप 10:
- हैरी केन
- किलियन म्बाप्पे
- लामिने यमल
- रोड्री
- लियोनेल मेसी
- खविचा क्वारत्सखेलिया
- ओस्मान डेम्बेले
- एर्लिंग हालैंड
- माइकल ओलीस
- फैबियान रुइज़
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT, वरुण चक्रवर्ती IN, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई तीसरे T20 की प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें | IND vs NZ 3rd T20I: आज बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच? जानें वेलिंगटन का मौसम अपडेट
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं