विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2017

हरिंदर पाल संधू ने साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश खिताब जीता

भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू ने ऑस्ट्रेलिया के राइस डाउलिंग को हराकर साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया.

हरिंदर पाल संधू ने साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश खिताब जीता
हरिंदर पाल संधू . (फाइल फोटो)
  • फाइनल मुकाबले में संधू ने ऑस्ट्रेलिया के राइस डाउलिंग को हराया
  • हरिंदर पाल संधू का यह पीएसए स्तर पर आठवां खिताब है
  • सेमीफाइनल में संधू ने नीदरलैंड के श्वीर्तमैन को शिकस्त दी थी
एडिलेड: भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी हरिंदर पाल संधू ने ऑस्ट्रेलिया के राइस डाउलिंग को हराकर साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया. भारतीय खिलाड़ी संधू पहला गेम 1-7 से जीत गए थे, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी राइस डाउलिंग ने वापसी कर ली. तीसरे गेम में संधू ने अपने विरोधी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज कर ली.

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को नीदरलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त पेड्रो श्वीर्तमैन को हराया था. संधू का यह पीएसए स्तर पर आठवां खिताब है. इसके पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में संधू ने कोरिया के पांचवें वरीय को यंगो को शिकस्त दी थी. संधू ने यंगो को केवल 28 मिनट में हराया था.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harinder Pal Sandhu, Squash, South Australian Open, India, Champion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com