विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

शतरंज : हरिका ने टेपे सीगमैन टूर्नामेंट में खेला दूसरा ड्रॉ

भारतीय ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली ने टेपे सीगमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट में स्वीडन के ग्रैंडमास्‍टर निल्स ग्रेंडेलियुस के साथ दूसरे दौर में ड्रॉ खेला.

शतरंज : हरिका ने टेपे सीगमैन टूर्नामेंट में खेला दूसरा ड्रॉ
प्रतीकात्‍मक फोटो
माल्मो (स्वीडन): भारतीय ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली ने टेपे सीगमैन एंड कंपनी शतरंज टूर्नामेंट में स्वीडन के ग्रैंडमास्‍टर निल्स ग्रेंडेलियुस के साथ दूसरे दौर में ड्रॉ खेला. विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी ने काले मोहरों के साथ मुकाबला खेला अपनी पूरी मेहनत से स्वीडन के खिलाड़ी का सामना किया. हरिका ने मैच के बाद कहा, "मेरे विपक्षी ने जिस लाइन पर खेला जिस पर वह कभी नहीं खेलते हैं. पाचवीं चाल से मुझे समझ नहीं आया लेकिन उन्होंने कुछ गलत चालें चलीं जिससे मैं अच्छी स्थिति में आ गई."

हरिका ने निल्स को फायदा पहुंचाया लेकिन वह भी उनकी गलतियों को भुनाने से नहीं चूकीं. उन्होंने कहा, "40 चालों के समय में मेरे पास समय नहीं था. सफेद मोहरों नें गलती की जिससे मुझे विजयी स्थिति में पहुंचने में मदद मिली, लेकिन समय की कमी के कारण मैं उसका फायदा नहीं उठा सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ." शुरुआती दो मैचों में दो ड्रॉ के साथ भारतीय खिलाड़ी ने अपना पांचवां स्थान कायम रखा है. उनके अंकतालिका में एक अंक हैं. अगले मैच में हरिका का सामना इरिक ब्लोमक्विस्ट से होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com