भारतीय गोल्फ टीम ने नामुरा कप के नाम से मशहूर एशिया-पैसेफिक गोल्फ चैम्पियनशिप में 18 वर्ष के इंतजार के बाद टीम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देनाराऊ द्वीप:
युवा गोल्फर खालिन जोशी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय गोल्फ टीम ने नामुरा कप के नाम से मशहूर एशिया-पैसेफिक गोल्फ चैम्पियनशिप में 18 वर्ष के इंतजार के बाद टीम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। जोशी व्यक्तिगत वर्ग में भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे दौर के बाद तीसरे क्रम पर रहने वाली भारतीय टीम ने अंतिम दौर में हासिल किए गए 211 स्कोर के साथ कुल 865 स्कोर लेते हुए पोडियम पर चढ़ने का सौभाग्य प्राप्त किया। ऑस्ट्रेलिया ने नोमुरा कप रिकार्ड नौवीं बार जीता। उसने अंतिम दौर में 201 स्कोर हासिल किए। उसका कुल स्कोर 840 रहा जबकि न्यूजीलैंड ने 861 स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोरिया ने चौथा और जापान ने पांचवां स्थान हासिल किया। इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन शीर्ष-3 कार्ड को पोडियम फिनिश के लिए अलग किया जाता है। भारत ने इससे पहले 1993 में कांस्य पदक जीता था। भारतीय टीम 1973 में जर्काता में चैम्पियन रही थी। उस टीम में आरके पीताम्बर, बिल्लू सेठी, विक्रमजीत सिंह और लक्ष्मण सिंह शामिल थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नोमुरा कप गोल्फ, भारत, पदक