विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

टेनिस: ब्रिसबेन इंटरनेशल के दौरान मुकाबले से हटीं दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरुजा

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्‍पेन की गर्बाइन मुगुरुजा के साल के पहले ग्रैंडस्‍लैम ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में खेलने को लेकर संदेह है.

टेनिस: ब्रिसबेन इंटरनेशल के दौरान मुकाबले से हटीं दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी गर्बाइन मुगुरुजा
गर्बाइन मुगुरुजा के ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में खेलने को लेकर संदेह है (फाइल फोटो)
  • जकड़न के कारण मैच के बीच से ही हटना पड़ा
  • मैच से हटते समय निर्णायक सेट में 2-1 से आगे थीं
  • पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता के म्‍यूलर हारे
ब्रिसबेन: दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्‍पेन की गर्बाइन मुगुरुजा के साल के पहले ग्रैंडस्‍लैम ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में खेलने को लेकर संदेह है. मुगुरुजा को मंगलवार को ब्रिसबेन इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट के दौरान जकड़न के कारण मैच के बीच से हटना पड़ा है. इस महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम से पहले, मुगुरुजा को ब्रिसबेन इंटरनेशनल के दूसरे दौर में सर्बिया की एलेक्सांद्रा क्रूनिच के खिलाफ मुकाबले के बीच से हटना पड़ा. मुगुरुजा ने जब मैच से हटने का फैसला किया उस समय वे निर्णायक सेट में 2-1 से आगे चल रही थीं.

यह भी पढ़ें: इस कारण राफेल नडाल ब्रिस्बेन इंटरनेशनल ओपन से भी हटे

मुगुरुजा सर्विस करने के बाद कोर्ट पर गिर पड़ी और उन्हें मैच से हटना पड़ा. स्पेन की यह शीर्ष वरीय खिलाड़ी आगे मैच जारी नहीं रख सकी और क्रूनिच के खिलाफ जब 5-7, 7-6, 2-1 से आगे थी तब उन्‍हें मैच से हटने को मजबूर होना पड़ा. क्रूनिच क्वार्टर फाइनल में सोराना क्रिस्टिया और अनास्तासिया सेवात्सोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.

वीडियो: सेरेना ने वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैडस्‍लैम
टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में दक्षिण कोरिया के 21 साल के चुंग हियोन ने पांचवें वरीय लग्जमबर्ग के जाइल्स म्यूलर को 6-3, 7-6 से हराकर उलटफेर किया. अमेरिकी क्वालीफायर माइकल मोह ने अर्जेंटीना के फेडरिको डेल्बोनिस को 6-3, 6-4 से पराजित किया.  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garbine Muguruza, Injury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com