विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

फ्रेंच ओपन: ब्‍लैक कैट सूट पहनकर खेलीं सेरेना विलियम्‍स, इस कारण यह सूट पहनने को हुईं मजबूर...

अमेरिका की दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी और पूर्व नंबर वन सेरेना विलियम्स ने वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्‍लैम फ्रेंच ओपन में पहले दौर की बाधा आसानी से पार कर ली है.

फ्रेंच ओपन: ब्‍लैक कैट सूट पहनकर खेलीं सेरेना विलियम्‍स, इस कारण यह सूट पहनने को हुईं मजबूर...
सेरेना अपने खास ब्‍लैक कैट सूट के कारण हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं
  • कहा, यह सूट पहनकर खुद को सुपर हीरो जैसा महसूस किया
  • शरीर में खून का सही प्रवाह रखने के लिए पहनना पड़ा सूट
  • इस सूट के कारण मैं बिना किसी परेशानी के खेल पा रही हूं
पेरिस: अमेरिका की दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी और पूर्व नंबर वन सेरेना विलियम्स ने वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्‍लैम फ्रेंच ओपन में पहले दौर की बाधा आसानी से पार कर ली है. पिछले साल सितंबर में मां बनने के बाद सेरेना अपना पहला ग्रैंडस्‍लैम खेल रही हैं. चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर उन्‍होंने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली. इस मैच के दौरान फैशनेबल सेरेना अपने खास ब्‍लैक कैट सूट के कारण हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं. मैच के बाद उन्‍होंने कहा कि यह ब्‍लैक कैट सूट पहनकर वे खुद को सुपरहीरो जैसा महसूस कर रही हैं. सेरेना के इस 'सूट' को पहनने के पीछे भी एक खास कारण रहा. क्‍या कारण रहा कि उन्‍हें यह सूट पहनकर खेलना पड़ा, यह सेरेना ने मैच के बाद बताया.बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्लैक सूट को पहनने के पीछे सेरेना के स्वास्थ्य संबंधी कारण हैं. उनका कहना है कि पिछले साल सितंबर में बेटी के जन्म के बाद उन्हें खून के थक्कों की समस्या होने लगी. वह इस प्रकार के सूट को इसलिए पहन रही हैं, ताकि उनके शरीर में खून सही तरीके से प्रवाहित हो सके. पेरिस में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है लेकिन इसके बावजूद 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सेरेना ने चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया.

वीडियो: सेरेना ने वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्‍लैम
मैच के बाद सेरेना ने बताया, 'मुझे इस ब्‍लैक कैट सूट को पहनकर एक योद्धा जैसा महसूस हो रहा है वकांडा की रानी जैसा (ब्लैक पेंथर फिल्म के किरदार का नाम है।). मुझे इसमें सहज महसूस हुआ.' सेरेना ने कहा, "मैं हमेशा ही सपनों की दुनिया में रहती थी और एक सुपरहीरो बनना चाहती थी. यह मेरे सुपरहीरो बनने का तरीका है. यह एक अच्छा सूट है, लेकिन यह मेरे लिए मददगार भी है. पिछले काफी समय से खून के थक्कों की परेशानी से जूझ रही हूं और इस सूट में मैं किसी भी परेशानी के बगैर खेलने में सक्षम हूं."  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Open, Serena Williams, Black Catsuit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com