सेरेना विलियम्स
- करियर में 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं हैं सेरेना
- 27 मई को टेनिस कोर्ट पर कदम रखेंगी
- राफेल नडाल का सामना पहले दौर में यूक्रेन के एलेक्जेंडर से
नई दिल्ली:
अमरीका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का सामना साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पहले दौर में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना प्लिस्कोवा से भिड़ेंगी. सेरेना इन दिनों कड़े अभ्यास में जुटी हुई हैं. और वह यह साबित करने के लिए बेकरार हैं कि उनमें अभी भी पहले जैसा ही दमखम है.
यह भी पढ़ें: फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो एक साथ करेंगे दो महिलाओं से विवाह, हो सकता है यह नुकसान
दूसरी ओर, पुरुष वर्ग की बात की जाए, तो रोलां गैरों के दिग्गज माने जाने वाले राफेल नडाल और वर्ल्ड नम्बर-1 का सामना पहले दौर में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव से होगा. राफेल कुल 10 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं. उन्हें इस क्ले कोर्ट का महारथी माना जाता है. ऐसे में उनको हरा पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है. वह अपनी 11वीं खिताबी जीत के लिए रविवार को इस टूर्नामेंट में कदम रखेंगे.
VIDEO: जब सेरेना ने डेढ़ साल पहले अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था.
वहीं, बेटी के जन्म के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी कर रहीं सेरेना को खराब फॉर्म से जूझना पड़ रहा है. इस वजह से उन्हें कोई सीड भी नहीं मिली है.
36 वर्षीया खिलाड़ी का यह इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है. और दुनिया भर के टेनिसप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है कि सेरेना विलियम्स करीब डेढ़ साल बाद वापसी के बाद कैसा प्रदर्शन कर पाती हैं.अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना चौथे फ्रेंच ओपन खिताब को जीतने के मकसद से 27 मई को टेनिस कोर्ट पर कदम रखेंगीSerena Williams - with husband Alexis Ohanian - is the latest star to be spotted at St George's Chapel in Windsor #RoyalWedding pic.twitter.com/ERZEqAlkpi
— ITV News (@itvnews) May 19, 2018
यह भी पढ़ें: फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो एक साथ करेंगे दो महिलाओं से विवाह, हो सकता है यह नुकसान
दूसरी ओर, पुरुष वर्ग की बात की जाए, तो रोलां गैरों के दिग्गज माने जाने वाले राफेल नडाल और वर्ल्ड नम्बर-1 का सामना पहले दौर में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव से होगा. राफेल कुल 10 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुके हैं. उन्हें इस क्ले कोर्ट का महारथी माना जाता है. ऐसे में उनको हरा पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है. वह अपनी 11वीं खिताबी जीत के लिए रविवार को इस टूर्नामेंट में कदम रखेंगे.
VIDEO: जब सेरेना ने डेढ़ साल पहले अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था.
वहीं, बेटी के जन्म के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी कर रहीं सेरेना को खराब फॉर्म से जूझना पड़ रहा है. इस वजह से उन्हें कोई सीड भी नहीं मिली है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Serena Williams, French Open