विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2017

राफेल नडाल बोले-मैं नहीं जानता कितना लंबा चलेगा मेरा करियर

स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं, जिनके नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं.

राफेल नडाल बोले-मैं नहीं जानता कितना लंबा चलेगा मेरा करियर
राफेल नडाल.
  • राफेल नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर
  • राफेल नडाल जीत चुके हैं 10 बार फ्रेंच ओपन
  • सबसे ज्यादा 18 ग्रैंड स्लैम रोजर फेडरर के नाम
पेरिस: अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले अनुभवी टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका करियर इतना लंबा होगा और वह इतने सारे टूर्नामेंट जीतेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं. पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं, जिनके नाम 18 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं.

दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी नडाल ने रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के खिताबी मुकाबले में स्टान वावरिंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-1 से मात दी.

नडाल ने कहा, "मैंने 2005 में अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता था और सोचा था कि 2017 में मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव में रहूंगा."

उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि मेरा करियर इतना लंबा होगा और मैं इतने सारे टूर्नामेंट जीतूंगा. मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मैं वो खिलाड़ी हूं, जिसने यह कर दिखाया है. अगर मैं नहीं करता, तो कोई और कर दिखाता."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Open 2017, Rafael Nadal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com