विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

FIFA U17 वर्ल्‍डकप: स्पेन ने कोरिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचा

मोहम्मद मोकलिस और सीजर गेलबर्ट के गोल की मदद से यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने आज यहां उत्तर कोरिया को 2-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ स्‍पेन ने फीफा अंडर-17 वर्ल्‍डकप के अंतिम सोलह में प्रवेश किया.

FIFA U17 वर्ल्‍डकप: स्पेन ने कोरिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंचा
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • मोकलिस और गेलबर्ट ने स्‍पेन के लिए दागे गोल
  • तीन मैचों में 6 अंक लेकर ग्रुप में दूसरे स्‍थान पर रहा
  • इसी ग्रुप के एक मैच में ब्राजील ने नाइजर को 2-0 से हराया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोच्चि: मोहम्मद मोकलिस और सीजर गेलबर्ट के गोल की मदद से यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने आज यहां उत्तर कोरिया को 2-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ स्‍पेन ने फीफा अंडर-17 वर्ल्‍डकप के अंतिम सोलह में प्रवेश किया. मोकलिस ने चौथे मिनट में ही स्पेन को बढ़त दिला दी थी जगिक गेलबर्ट ने 71वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया. इस तरह से स्पेन ग्रुप डी में तीन मैचों में छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया. ब्राजील इस ग्रुप में शीर्ष पर रहा. स्पेन टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में ब्राजील से हार गया था लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी की है. उत्तर कोरिया एक भी मैच नहीं जीत पाया और इस तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया.उधर, मडगांव में खेले गए मैच में ब्राजील ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए आज यहां नाइजर को 2-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा. तीन बार के चैंपियन लेकिन 2003 के बाद अपने पहले खिताब की तलाश में जुटे ब्राजील की तरफ से लिंकन (चौथे मिनट) और पालिन्हो (34वें मिनट) ने गोल किये. ब्राजील ने इस तरह से ग्रुप डी में अपने तीनों मैच जीते और वह नौ अंक के साथ शीर्ष पर रहकर अंतिम सोलह में पहुंचा. नाइजर केवल एक मैच जीत पाया जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस तरह से उसके तीन अंक रहे.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
ब्राजील ने शुरू से ही नाइजर पर दबाव बना दिया था जिसने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को बीच में कुछ टक्कर देने की कोशिश की. लिंकन को चौथे मिनट में ही बाक्स के बीच में पालिन्हो का पास मिला जिस पर उन्होंने बायें पांव से करारा शाट जमाकर गोल दागा. ब्राजील ने इसके बाद भी प्रयास जारी रखे और नाइजर की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा. विटिन्हो ने नाइजर के रक्षकों की कड़ी परीक्षा ली लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। ब्राजील के लिये दूसरा गोल 34वें मिनट में ब्रेनर ने फ्री किक पर किया. यह दक्षिण अमेरिकी टीम मध्यांतर तक 2-0 से आगे था. नाइजर ने दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखाया लेकिन ब्राजीली गोलकीपर गैब्रियल ब्राजाओ ने उसके हमलों को नाकाम करने में कोई कोताही नहीं बरती. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com