विज्ञापन

200 फिल्मों में हीरो बन चुका है ये एक्टर, हिट की गारंटी था नाम, बेटा निकला सुपर फ्लॉप

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं रेखा और जया के साथ उसकी जोड़ी काफी जमती थी. उनके नाम बैक टु बैक हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड दर्ज है.

200 फिल्मों में हीरो बन चुका है ये एक्टर, हिट की गारंटी था नाम, बेटा निकला सुपर फ्लॉप
जीतेंद्र हिट का दूसरा नाम थे
Social Media
नई दिल्ली:

तोहफा...तोहफा...तोहफा....लाया लाया लाया ये गाना किसने नहीं सुना. इस गाने की हीरो थे जितेंद्र जो खुद फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी तोहफे से कम नहीं थे. भई जिस हीरो ने इतनी ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हों उसे इंडस्ट्री के लिए तोहफा ना कहा जाए तो किसे कहा जाए. जितेंद्र ने अपने जमाने की सभी टॉप एक्ट्रेसेज के साथ काम किया है. एक्शन, इमोशन और रोमांस तीनों ही मामलों में वे अव्वल थे और डांस भी बढिया जानते थे. ऐसे में ये कम्पलीट पैकेज जब जब स्क्रीन पर आया छा गया.

IMDB पर दी गई जानकारी के मुताबिक जितेंद्र अपने पूरे फिल्मी करियर में करीब 200 फिल्मों में बतौर हीरो नजर आए. इन फिल्मों में उन्होंने अपने समय की सभी बड़ी एक्ट्रेसेज के साथ काम किया. इनमें रेखा, हेमा मालिनी, रीना रॉय, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी हसीनाएं शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

जया प्रदा को लेकर तो क्या ही कहा जाए. जितेंद्र ने जया के साथ 24 फिल्में की थीं. इनमें से 18 फिल्में बॉक्स ऑफिस हिट रहीं. वहीं 6 फ्लॉप भी रहीं. लेकिन हिट्स का नंबर इतना बड़ा है कि फ्लॉप पर नजर नहीं जाती. रेखा की बात करें तो रेखा के साथ जितेंद्र ने 26 फिल्मों में काम किया था. इन 26 में से 16 फिल्में हिट रही थीं. रेखा और जया दोनों के साथ ही जितेंद्र की जोड़ी खासी पसंद की जाती थी.

कौन है जितेंद्र का बेटा?

लेजेंड्री स्टार जितेंद्र का बेटा कोई और नहीं बल्कि तुषार कपूर है. तुषार ने साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से करियर की शुरुआत की. ये फिल्म कमर्शियल सक्सेस रही. इसके बाद उनकी हिट फिल्मों में गोलमाल सीरीज, द डर्टी पिक्चर, शूटआउट एड वडाला जैसे नाम शामिल है. इन फिल्मों को तुषार कपूर की फिल्म कहना नाइंसाफी होगा. तुषार के करियर में कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे उन्होंने अपने कंधों पर ब्लॉक बस्टर बनाया हो.

यह भी पढ़ें: 'पापा जिंदा होते तो मेरे हालात अलग होते', गुमनामी में खोया सुपरस्टार का बेटा, आज तक है पिता की मौत का मलाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeetendra, Jeetendra Movies, Jeetendra Photos, Jeetendra Hit Movies, Jeetendra Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com