फीफा अंडर 17 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला अमेरिकी टीम से है
- भारत में फुटबॉल का यह सबसे बड़ा आयोजन
- इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं 24 टीमें
- 28 अक्टूबर को खेला जाएगा फाइनल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
फुटबॉल के महाकुंभ फीफा अंडर-17 वर्ल्डकप का शुभारंभ कल यहां राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा. देश में फुटबॉल का यह सबसे बड़ा आयोजन है. टूर्नामेंट में मेजबान भारत सहित दुनियाभर की 24 दिग्गज टीमें खिताब की होड़ में होंगी. 23 दिन तक चलने वाले अंडर 17 वर्ल्डकप में इन टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है. इसके अंतर्गत कुल 52 मैच देश के 6 शहरों में खेले जाएंगे. नई दिल्ली, नवी मुंबई, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी और कोलकाता मैचों के मेजबानी करेंगे. टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय टीम की कप्तानी मणिपुर के अमरजीत सिंह कियाम कर रहे हैं. भारतीय टीम को ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ रखा गया है.
यह भी पढ़ें : कोलकाता की गर्मी और उमस से चिली की फुटबॉल टीम परेशान पहले दिन चार मुकाबले होंगे. ग्रुप ए में कोलंबिया का मुकाबला घाना की टीम से और मेजबान भारत का मुकाबला अमेरिकी टीम से होगा. ग्रुप बी में न्यूजीलैंड की टीम का सामना तुर्की से और पराग्वे का मुकाबला माली से होगा. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 25 अक्टूबर को होंगे जबकि फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला जाएगा.
टीमों के ग्रुप इस प्रकार हैं...
ग्रुप A
भारत, अमेरिका, कोलंबिया और घाना
ग्रुप B
पराग्वे, माली, न्यूजीलैंड और तुर्की
ग्रुप C
ईरान, गिनी, जर्मनी और कोस्टा रिका
ग्रुप D
नॉर्थ कोरिया, नाइजर, ब्राजील और स्पेन
ग्रुप E
होंडुरास, जापान, न्यू कैलिडोनिया और फ्रांस
ग्रुप F
इराक, मेक्सिको, चिली और इंग्लैंड
भारत की 21 सदस्यीय टीम इस प्रकार है..
अमरजीत सिंह कियाम (कप्तान), धीरज सिंह, बोरिस सिंह थांगजाम, सुरेश सिंह वांगजाम, कुमनथेम मीतेई, जैकसन सिंह, मोहम्मद शाहजहां, नोंगदंबा नाओरेम, प्रभुशकन सिंह गिल, सनी धालीवाल, अनवर अली, जितेंद्र सिंह, अभिजीत सरकार, रहीम अली, संजीव स्टालिन, हेंड्री एंटोनी, नमित संदीप देशपांडे, अनिकेत अनिल जाधव, कोमल थटाल, लालेंगमाविया, राहुल केनोली प्रवीण.
वीडियो : नेमार के गोल से ब्राजील ने ओलिंपिक गोल्ड जीता
कब-कब हैं भारत के मुकाबले
भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा. जिसके बाद भारत अपना दूसरा मुकाबला कोलंबिया के खिलाफ खेलेगा. 12 अक्टूबर को टीम इंडिया घाना से भिड़ेगी. अगर भारत 2 मुकाबले जीत जाता है तो राउंड ऑफ में पहुंचेगा. बता दें, राउंड ऑफ मुकाबले 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक खेला जाएंगे. जिसके बाद क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा. जो 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें : कोलकाता की गर्मी और उमस से चिली की फुटबॉल टीम परेशान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं