विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2018

टेनिस: फैबियो फोगनिनी ने निकोलस जैरी को हराकर ब्राजील ओपन खिताब जीता

इटली के टेनिस खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी ने ब्राजील ओपन का खिताब जीत लिया है. फोगनिनी ने फाइनल में चिली के निकोलस जैरी को 1-6, 6-1, 6-4 से हराकर रविवार को यह खिताब अपने नाम किया.

टेनिस: फैबियो फोगनिनी ने निकोलस जैरी को हराकर ब्राजील ओपन खिताब जीता
फैबियो फोगनिनी ने फाइनल में निकोलस जैरी को 1-6, 6-1, 6-4 से हराया
  • फाइनल में निकोलस जैरी को हराया
  • फोगनिनी ने फाइनल 1-6, 6-1, 6-4 से जीता
  • दोनों खिलाड़ी पहली बार एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे
साओ पाउलो: इटली के टेनिस खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी ने ब्राजील ओपन का खिताब जीत लिया है. फोगनिनी ने फाइनल में चिली के निकोलस जैरी को 1-6, 6-1, 6-4 से हराकर रविवार को यह खिताब अपने नाम किया. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फोगनिनी और जैरी पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रहे थे. चिली के खिलाड़ी ने इस मुकाबले का पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद फोगनिनी ने जोरदार खेल दिखाया और अगले दोनों सेट जीतते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: फेडरर 36 साल की उम्र में बने दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी, तोड़ा रिकॉर्ड पहला सेट हारने के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त 30 वर्षीय फोगनिनी ने 22 वर्षीय जैरी को अगले दो सेट में 6-1, 6-4 से मात दी.

वीडियो: लिएंडर पेस से NDTV की खास बातचीत
इस हार के बाद भी जैरी सोमवार को जारी होने वाली एटीपी में 61वें पायदान पर पहुंच सकते हैं. वह अभी 73वें पायदान पर हैं. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fabio Fognini, Brasil Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com