सचिन तेंदुलकर ने दीपा कर्मकार को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट में दी थी
नई दिल्ली:
रियो ओलिंपियन दीपा कर्मकार ने सचिन तेंदुलकर के हाथों से गिफ्ट में मिली बीएमडब्ल्यू कार वापस कर दी है. उन्होंने कहा कि सड़के खरब होनी की वजह से वह कार को मेंटेन नही पर पाएंगी और उन्होंने कार के बदले 25 लाख रुपए कैश ले लिए हैं. दीपा को यह कार रियो ओलिंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए दी गई थी.
दीपा ने हुंडई एलेंट्रा खरीद ली है. रियो में वॉल्ट फायनल में चौथे नंबर पर आने के बाद दीपा को यह कार तोहफे में हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी. चामुण्डेश्वरनाथ ने दी थी.
वहीं, दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी का कहना है कि कार के बदले कैश मिलने के बाद दीपा ने उन्हीं पैसों से दूसरी कंपनी की कार खरीद ली है, जिसका सर्विस सेंटर उनके शहर में है.
दीपा ने कहा, "त्रिपुरा में बीएमडब्ल्यू का न तो कोई शोरुम है और न ही कोई सर्विस सेंटर। अगर कार चलाते समय इसमें कोई गड़बड़ी हो जाती है तो मैं उसका मरम्मत कैसे करवाऊंगी? अगरतला या इस पर्वतीय प्रदेश में में इस कार के चलने के लिए अच्छी सड़कें भी नहीं हैं."
दीपा ने कहा, "मेरे कोच बिशेश्वर नंदी ने चामुण्डेश्वनाथ से इन सब बातों पर चर्चा की. उन्होंने मुझे भेंट की गई कार की कीमत के बराबर धनराशि मेरे बैंक खाते में जमा करवाने पर सहमति व्यक्त की है. वह हमें इस बीएमडब्ल्यू कार के बदले जो भी राशि भेंट करेंगे हमें खुशी होगी.' अगरतला की रहने वाली दीपा ने कहा कि उन्होंने यह फैसला खुद नहीं लिया है बल्कि कोच और परिवार के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दीपा कर्माकर, बिशेश्वर नंदी, चामुण्डेश्वनाथ, सचिन तेंदुलकर, बीएमडब्ल्यू कार, रियो ओलिंपिक 2016, Deepa Karmakar, BMW Gift, Sachin Tendulkar, 2016 Rio Olympics, Bisheshwar Nandi