विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

सेमीफाइनल में हारी दीपिका-जोशना की जोड़ी, कांस्य पदक से करना पडे़गा संतोष

भारतीय जोड़ी इंग्लैंड की जेनी डनकाफ और एलिसन वाटर्स से 11-6, 6-11, 8-11 से हार गई.

सेमीफाइनल में हारी दीपिका-जोशना की जोड़ी, कांस्य पदक से करना पडे़गा संतोष
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा. (फाइल फोटो)
  • भारतीय जोड़ी को इंग्लैंड की जोड़ी ने हराया
  • दीपिका और जोशना 11-6, 6-11, 8-11 से हार गईं
  • मिश्रित युगल में भी दोनों खिलाड़ियों को झटका
मैनचेस्टर : भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी डब्ल्यूएसएफ विश्व युगल स्क्वैश चैंपियनशिप के महिला युगल सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जेनी डनकाफ और एलिसन वाटर्स से हार गई. इस तरह से उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही. भारतीय जोड़ी जेनी और एलिसन से 11-6, 6-11, 8-11 से हार गई.

यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेल : दीपिका, जोशना ने स्क्वॉश का स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

राष्ट्रमंडल खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाली जोशना और दीपिका ने शुक्रवार रात को क्वार्टर फाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद कनाडा की समांता कार्नेट और निकोल टोड को 10-11, 11-6, 11-8 से हराया था. अब ये दोनों ही भारत की तरफ से खिताब की दावेदार बनी हुई हैं. 

वीडियो देखें : स्क्वैश में इतिहास रचने वाली चिनप्पा−पल्लीकल से बातचीत



मिश्रित युगल में भी झटक
मिश्रित युगल में भारत को दोहरा झटका लगा. सौरव घोषाल और दीपिका तथा विक्रम मल्होत्रा और जोशना की जोड़ियां क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही. सौरव और दीपिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को न्यूजीलैंड के पाल कोल और जोली किंग ने 11-7, 10-11, 11-9 से हराया. जोशना और विक्रम ने भी मौके गंवाए जिसका फायदा उठाकर ऑस्ट्रेलिया के डेविड पामर और राचेल ग्रिनहैम उन्हें 8-11, 11-9, 11-9 से हराने में सफल रहे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Squash, Deepika Pallikal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com