चीन के यिबिंग वू ने रामकुमार रामनाथन को 7-6, 6-4 से मात दी (फाइल फोटो)
- चीन ने पहले दिन 2-0 की बढ़त हासिल की
- भारत को चोटिल युकी भांबरी की कमी खली
- डबल्स में कल बोपन्ना-पेस की जोड़ी उतरेगी
तिआनजिन:
चीन ने डेविस कप के एशिया/ओसनिया ग्रुप में भारत के खिलाफ खेले जा रहे मैच के पहले दिन शुक्रवार को 2-0 की बढ़त ले ली है. पहले दिन एकल वर्ग में दो मैच खेले गए और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत के रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल शुरुआती एकल मैचों में चीनी खिलाड़ियों के आगे टिक नहीं सके और सीधे सेटों में हार गए. भारतीय टीम को आज अपने शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भांबरी की कमी बेहद खली, जो चोट के कारण मुकाबले से हट गए हैं.
यह भी पढ़ें: युकी चोटिल, चीन के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले से नाम वापस लिया
दिन के पहले मुकाबले में भारत के रामकुमार रामनाथन का सामना तिआनजिन टेनिस सेंटर पर यिबिंग वू से था. वू ने भारतीय खिलाड़ी को 7-6, 6-4 से मात दी. यह मैच एक घंटे 40 मिनट तक चला. दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के सुमित नागल कोर्ट पर चीन के जी झांक के सामने उतरे. झांग को यह मुकाबला जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने एक घंटे 17 मिनट तक चले मैच में सुमित को 6-4, 6-1 से मात दी.
वीडियो: नडाल की बदौलत स्पेन विश्व ग्रुप में पहुंचा
मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को युगल वर्ग में चीन की माओ जिन गोंग और डी वू की जोड़ी भारत की रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की जोड़ी के सामने उतरेगी. उलट एकल मुकाबलों में रामकुमार, झांक के खिलाफ और फिर सुमित यिबिंग के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Davis Cup, India Vs China