नरसिंह यादव को सोमवार को नाडा ने डोपिंग मामले में क्लीचिट दे दी (फाइल फोटो)
- नरसिंह का ओलिंपिक में मुकाबला 19 अगस्त को होने की संभावना है
- नरसिंह यादव 25 जून और 5 जुलाई को हुए डोप टेस्ट में फेल हो गए थे
- उन्होंने डोप टेस्ट में फंसने के बाद साजिश की आशंका जताई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
नरसिंह यादव ने डोपिंग मामले में बरी होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें शुक्रिया कहा. पीएम मोदी ने नरसिंह को रियो ओलिंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह बिना किसी तनाव के ओलिंपिक में हिस्सा लें. पीएम ने यह भी उम्मीद जताई कि नरसिंह अवश्य देश का नाम रोशन करेंगे. गौरतलब है कि नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने सोमवार को अपने फैसले में नरसिंह को डोपिंग से बरी करते हुए उन पर से प्रतिबंध हटा लिया था.
ओलिंपिक में नरसिंह 74 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनका मुकाबला 19 अगस्त को संभावित है. पीएम से मिलने के बाद नरसिंह ने बताया, 'पीएम मोदी ने मुझे सुभकामनाएं दीं और कहा कि निश्चिंत होकर रियो जाओ और ओलिंपिक में बिना तनाव के भाग लो.'
नरसिंह ने डोपिंग मामले में राहत मिलने के तुरंत बाद सोमवार को पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया था. नरसिंह ने कहा था, 'मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने न्याय पाने में मेरी मदद की, मुझे उम्मीद है कि रियो ओलिंपिक में पदक जरूर जीतूंगा.'
गौरतलब है कि इस मामले की लंबी सुनवाई के बाद नाडा ने शनिवार को अपना फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. इसकी सुनवाई शनिवार को भी लगभग आठ घंटे तक चली थी. पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे संदेह को खत्म करते हुए नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने नरसिंह यादव को बरी करने का बयान पढ़ा, जिसके बाद इस पहलवान के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.
नाडा के महानिदेशक अग्रवाल ने नरसिंह यादव पर फैसले को पढ़ते हुए कहा, ‘‘हमने बीते समय के (दो जून तक) के नमूने को ध्यान में रखा, जिसमें उसका कोई भी नमूना पॉजिटिव नहीं पाया गया था. यह बात समझ से बाहर थी कि एक बार यह प्रतिबंधित पदार्थ लेने से फायदा होगा. इसलिए पैनल का विचार था कि एक बार लिया गया पदार्थ ‘जान-बूझकर’ नहीं लिया गया था.’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नरसिंह यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोपिंग मामला, डोपिंग, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, Narsingh Yadav, Prime Minister Narendra Modi, Doping Issues, Doping, PM Modi, रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, Rio Olympics, Rio Olympics 2016