दीपक लाठेर
- दीपक ने कुल स्कोर 295 के साथ कांस्य पदक जीता
- मैंने पदक जीतने की उम्मीद छोड़ दी थी-दीपक
- अंतिम समय में मेरी किस्मत अच्छी निकली
गोल्ड कोस्ट:
कॉमनवेल्थ खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा के 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले दीपक लाठेर ने कहा है कि एशियाई खेलों में उन्हें ज्यादा मेहनत करनी होगी. दीपक ने स्नैच में 136 किलोग्राम भार उठाया. वहीं क्लीन एंड जर्क में 159 किलोग्राम भार उठाया. उन्होंने कुल स्कोर 295 के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. कांस्य पदक जीतने के बावजूद दीपक लाठेर ने वेरी-वेरी स्पेशल रिकॉर्ड बना डाला. उन्हें इस बार में नहीं पता था. और काफी देर बाद उन्हें इस बारे में मालूम हुआ
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: जोशन्ना चिनप्पा अंतिम आठ में पहुंची, दीपिका पल्लीकल की छुट्टी
दीपक ने साथ ही माना कि उन्हें अभी अपनी तकनीक पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हां, अभी तकनीकी रूप में उतना अच्छा नहीं हूं जितना होना चाहिए। हमें अभी अपने तकनीकी विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है. राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा कि वह पहले से ही पांच फुट नौ इंच लंबे हैं. इसलिए वह अभी और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उनके पास अभी खुद को साबित करने का बहुत मौका है. हम उन्हें इससे भी ऊंचाई पर देखना चाहते हैं
VIDEO: कुछ दिन पहले भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी के साथ बातचीत की
बता दें कि 18 साल के दीपक राष्ठमण्डल खेलों में पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम अभी भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं. कांस्य पदक मिलने के काफी देर बाद दीपक को इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला
दीपक ने पदक जीतने के बाद कहा कि मैंने पदक जीतने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन यह पता नहीं था कि अंतिम समय में मेरी किस्मत इतनी अच्छी होगी और मैं पदक जीत जाऊंगा. मैं एशियाई खेलों में हम इससे अच्छा परिणाम हासिल करने की कोशिश करूंगा इसके लिए हमें इससे भी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है.Heartly #Congratulations to Deepak Lather won Bronze medal in 69kg Weightlifting event. Proud to be Indian. #GC2018Weightlifting #CWG2018 #GC2018 @GC2018. pic.twitter.com/f4eCzyEOIw
— Excelsior (@twitte2ExT) April 6, 2018
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: जोशन्ना चिनप्पा अंतिम आठ में पहुंची, दीपिका पल्लीकल की छुट्टी
दीपक ने साथ ही माना कि उन्हें अभी अपनी तकनीक पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हां, अभी तकनीकी रूप में उतना अच्छा नहीं हूं जितना होना चाहिए। हमें अभी अपने तकनीकी विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है. राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा कि वह पहले से ही पांच फुट नौ इंच लंबे हैं. इसलिए वह अभी और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उनके पास अभी खुद को साबित करने का बहुत मौका है. हम उन्हें इससे भी ऊंचाई पर देखना चाहते हैं
VIDEO: कुछ दिन पहले भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी के साथ बातचीत की
बता दें कि 18 साल के दीपक राष्ठमण्डल खेलों में पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम अभी भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं. कांस्य पदक मिलने के काफी देर बाद दीपक को इस रिकॉर्ड के बारे में पता चला
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018