मुक्केबाज नमन तंवर
- अमित ने घाना के तेतेह सुलेमान को दी मात
- अमित को 5-0 से दी प्रतिद्वंद्वी को पटखनी
- नमन तंवर ने तंजानिया ने हरुना म्हांडो को दी मात
गोल्ड कोस्ट:
भारत के मुक्केबाज अमित फंगल ने 49 किग्रा भार वर्ग में यहां जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. अमित ने घाना के तेतेह सुलेमान को मात देकर अगले दौर का टिकट कटाया. वहीं नमन तंवर ने भी 91 किग्रा वर्ग के अंतिम आठ में जगह बना ली.
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर दीपक लाठेर ने बनाया यह रिकॉर्ड
वहीं, नमन तंवर ने तंजानिया ने हरुना म्हांडो को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. बता दें कि 19 साल के नमन ने पिछले एशियाड में रजत पदक जीतने वाले सुमित सांगवान को ट्रॉयल में हराकर कॉमनवेल्थ खेलों का टिकट हासिल किया था. और उनके तेवरों से लग रहा है कि वह जारी खेलों में भारत के लिए कामयाबी हासिल कर सकते हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत की थी.
भारतीय मुक्केबाज पूरी तरह से तेतेह पर हावी रहे और इसी कारण सभी रेफरियों ने आम सहमति से अमित को 5-0 से विजेता घोषित किया
अमित शुरू से चालाकी भरे मूव बना रहे थे और तेतेह को गलती करने के लिए उकसा रहे थे. तेतेह ने कुछ गलतियां की जिसका फायदा अमित ने उठाया.हले राउंड में अमित ने रक्षात्मक खेल खेला और तेतेह के खेल पर ध्यान दिया। इसका फायदा उन्हें अगले दो राउंड में मिला. बाकी के दोनों राउंड में अमित ने अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल किया और तेतेह के पंचों को अपने शरीर से दूर रखा.India Boxer Naman Tanwar Storms Into Men’s 91 Kg Quarters https://t.co/8sziKGrpmq pic.twitter.com/b4jlaDjt6B
— Fantasy Viral (@fantasyviral786) April 6, 2018
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर दीपक लाठेर ने बनाया यह रिकॉर्ड
वहीं, नमन तंवर ने तंजानिया ने हरुना म्हांडो को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. बता दें कि 19 साल के नमन ने पिछले एशियाड में रजत पदक जीतने वाले सुमित सांगवान को ट्रॉयल में हराकर कॉमनवेल्थ खेलों का टिकट हासिल किया था. और उनके तेवरों से लग रहा है कि वह जारी खेलों में भारत के लिए कामयाबी हासिल कर सकते हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत की थी.
भारतीय मुक्केबाज पूरी तरह से तेतेह पर हावी रहे और इसी कारण सभी रेफरियों ने आम सहमति से अमित को 5-0 से विजेता घोषित किया
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018