पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- ममता बनर्जी ने अंडर-17 वर्ल्ड कप खिलाड़ियों का किया स्वागत
- कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा मैच
- कोलकाता में फाइनल सहित विश्व कप के कुल 10 मैच खेले जाने हैं.
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को फीफा अंडर-17 विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया. कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में रविवार को विश्व कप के मैच खेले जाने हैं. ममता ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए हर्ष महसूस कर रही हूं।" रविवार को ग्रुप-एफ के तहत इंग्लैंड और चिली के बीच मुकाबला होगा जबकि दूसरा मैच मैक्सिको और इराक के बीच खेला जाएगा.
VIDEO: फीफा अंडर-17: भारत और अमेरिका के बीच आज होगी टक्कर
कोलकाता में विश्व कप के कुल 10 मैच खेले जाने हैं. इनमें फाइनल भी होना है. फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को होगा. बता दें कि बीते शुक्रवार को दिल्ली में अंडर-17 विश्वकप का आगाज हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
CM Mamta Banerjee, U-17 World Cup