- बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा है कि पार्टी में किसी भी TMC नेता की ऐसे ही एंट्री नहीं हो सकती
- तृणमूल कांग्रेस के कई राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है
- टीएमसी में टूट की संभावना बनी हुई है, कई विधायक और नेता चुनाव हार के बाद पार्टी बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं
तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में आने की मंशा रखने वाले नेताओं का क्या करना है? यह एक ऐसा सवाल है जिससे पश्चिम बंगाल बीजेपी जूझ रही है. हालांकि बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ कहा है कि बीजेपी कोई धर्मशाला नहीं है कि जो भी यहां आएगा, उसे जगह दे दी जाएगी. जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा है, जिन्होंने लोगों की नौकरी छीनी है, जिन्होंने आम जनता को लूटा है, उनको हम कैसे जगह देंगे? इन्हीं लोगों के खिलाफ तो जनता ने वोट दिया है. ऐसे में हम उनको अपनी पार्टी में कैसे शामिल करेंगे?
टीएमसी के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा
वैसे दिल्ली और कोलकाता के राजनीतिक हलकों में इस बात की बहुत चर्चा है कि तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. ये बात तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के बारे में कही जा रही है. टीएमसी के लोकसभा में 29 और राज्यसभा में 10 सांसद हैं. राज्यसभा के 8 सांसदों के बीजेपी में जाने की बात पिछले कई दिनों से कही जा रही है, इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो बाद में ही पता चलेगा. ये भी कहा जा रहा है कि जिस तरह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अचानक बीजेपी में चले गए, वैसा ही कुछ तृणमूल कांग्रेस के साथ भी हो सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बीजेपी के दरवाजे हर किसी के लिए खुले नहीं- समिक भट्टाचार्य
बीजेपी भी इस बात को जानती है, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य कह रहे हैं कि बीजेपी के दरवाजे हर किसी के लिए खुले नहीं हैं. मगर सबसे बड़ा सवाल है कि बीजेपी कब तक ऐसा कर पाएगी. अभी तो उन्हें प्रचंड बहुमत मिला है, लोगों ने बदलाव के नाम पर उन्हें वोट दिया है, मगर अगले साल जब पंचायत और नगर निगम के चुनाव होंगे, तब बीजेपी को नेताओं की जरूरत पड़ेगी. कोलकाता में इस बात की चर्चा है कि उस वक्त बीजेपी को अपनी पकड़ और मजबूत बनाने के लिए कई नेताओं को अपनी पार्टी में जगह देनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें: बंगाल में बकरीद की सिर्फ 1 दिन छुट्टी होगी, CM शुभेंदु अधिकारी ने बदला ममता बनर्जी की सरकार का पुराना फैसला
यह इसलिए भी जरूरी है कि तब तक बीजेपी सरकार की दिशा और दशा का भी पता चल जाएगा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति क्या करवट लेती है उसका भी. तृणमूल कांग्रेस के सामने भी कई बड़ी चुनौती है, एक तो पार्टी को एकजुट रखने का फिर इंडिया गठबंधन में बने रहने का, यहां पर ममता बनर्जी के राजनीतिक कौशल की परीक्षा होगी और लगता है तब तक बीजेपी इंतजार करना चाहती है.
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के सामने पेश हुआ मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड, हरकत में आए मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं