विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2016

बैडमिंटन : भारत के समीर और सौरभ बिटबर्गर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे...

बैडमिंटन : भारत के समीर और सौरभ बिटबर्गर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे...
प्रतीकात्‍मक फोटो
सारब्रूकन (जर्मनी): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा और सौरभ वर्मा ने बिटबर्गर ओपन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल प्रवेश कर लिया है. हालांकि, महिला एकल वर्ग में खेल रही ऋत्विका शिवानी गड्डे को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे राउंड के मैच में गुरुवार रात को जहां 12वें वरीय समीर ने आसानी से जीत हासिल की, वहीं सौरभ को भी जीत हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी.

समीर ने स्कॉटलैंड के कीरन मेरिलीस को 39 मिनट के भीतर एकतरफा मुकाबले में 21-17, 21-17 से मात देकर जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पुरुष एकल वर्ग में हुए एक अन्य मैच में सौरभ ने छठे वरीय इंडोनेशिया के इशान मौलाना मुस्तफा को 11-21, 20-22 से मात देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया.

इसके अलावा, टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी शिवानी को दूसरे दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीया खिलाड़ी चीन की हे बिंगजियाओ ने 16-21, 13-21 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया. पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक ओर जहां सौरभ को तीसरे वरीय खिलाड़ी जर्मनी के मार्क ज्वीबलर से भिड़ना है, वहीं समीर का मुकाबला यूक्रेन के आर्तेम पोच्तारोव से होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिटबर्गर ओपन, बैडमिंटन, सौरभ वर्मा, समीर वर्मा, क्‍वार्टर फाइनल, Bitburger Open, Sourabh Verma, Badminton, Sameer Verma, Quarter-finals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com