विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2011

यूबी ग्रुप ने भज्जी से जुड़ा विज्ञापन हटाया

यूबी ग्रुप ने उस विवादास्पद विज्ञापन को हटाने का फैसला किया, जिसमें धोनी को हरभजन जैसे दिखने वाले व्यक्ति का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: विजय माल्या के स्वामित्व वाले यूबी ग्रुप ने शुक्रवार को उस विवादास्पद विज्ञापन को हटाने का फैसला किया, जिसमें भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हरभजन सिंह जैसे दिखने वाले व्यक्ति का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है। इस ऑफ स्पिनर ने इस विज्ञापन के कारण ग्रुप के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया था। यूबी ग्रुप ने कहा कि उसने क्रिकेट खेल के हित में यह विज्ञापन बदलने का फैसला किया । इसके अलावा ग्रुप को आशंका थी कि स्वार्थी तत्व अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए इस विज्ञापन का उपयोग कर सकते हैं। ग्रुप के बयान के अनुसार, डॉ माल्या का (विज्ञापन को बदलने का) फैसला राष्ट्रीय क्रिकेट के व्यापक हितों पर आधारित है, विशेषकर तब, जबकि भारतीय टीम ब्रिटेन में महत्वपूर्ण टेस्ट शृंखला खेल रही है। बयान में कहा गया है, कानूनी सलाहकारों और प्रबंधन की साफ राय थी कि इसमें किसी तरह का मामला नहीं बनता, लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि इस विज्ञापन का स्वार्थी तत्व अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए उपयोग कर सकते हैं और क्रिकेट के खेल के हित में डॉ माल्या ने वर्तमान विज्ञापन को बदलने का फैसला किया। बयान के अनुसार, यूबी ग्रुप और माल्या क्रिकेट से करीब से जुड़े हैं और इस खेल से में उनके महत्वपूर्ण शेयर हैं। वह किसी क्रिकेटर को कभी अपमानित नहीं करना चाहते हैं। यह साफ है कि हमें जो पत्र मिला है, वह स्वार्थी तत्वों के उकसाने पर भेजा गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, हरभजन सिंह, यूबी ग्रुप, विज्ञापन, विजय माल्या
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com