- दूरदर्शन के दौर का मशहूर विज्ञापन
- टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आए नजर
- एक बार देखा तो चेहरे पर दौड़ जाएगी हंसी
दूरदर्शन का वो गुजरा जमाना भी कमाल था. जिंदगी में टेक्नोलॉजी की घुसपैठ नहीं हुई थी और छोटी-छोटी बातें बहुत ही मजेदार लगती थीं. दूरदर्शन के दौर के कुछ विज्ञापन ऐसे थे जिन्हें आज देखें तो शायद हंसी छूट जाए. लेकिन नब्बे के दशक के बच्चे हैं तो हंसने की जगह यकीनन अब भी पुरानी यादों की उन गलियों में खो जाएंगे. उस दौर का ऐसा ही एक पुराना एड सोशल मीडिया पर मौजूद है. सिरदर्द, गैस और एसिडिटी के विज्ञापन का कॉन्सेप्ट तो मजेदार है ही लेकिन एक चीज है जो एड के आर्टिस्टों से भी ज्यादा ध्यान खींच रही है. क्या आपने गौर किया कौन सी है वो चीज.
गुजरे जमाने के इस एड में मशहूर कॉमेडी आर्टिस्ट राकेश बेदी नजर आ रहे हैं. राकेश बेदी कई बेहतरीन सीरियल्स का हिस्सा तो रहे ही हैं फिल्मों में भी नाम कमा चुके हैं. इस विज्ञापन में वो बंदूक थामकर तीन राक्षसों को मारते हुए नजर आ रहे हैं. ये तीन असल में बीमारी वाले राक्षस हैं. ये तीन बीमारियां हैं कब्ज, एसिडिटी और सिरदर्द. मजेदार बात ये है कि राकेश बेदी की चलाई एक भी गोली का असर तीनों राक्षसों पर नहीं होता. आखिर में वो एक साधु की शरण में जाते हैं, ताकि, उन राक्षसों से बचने का उपाय मिल सके.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपनी शरण में पहुंचे राकेश बेदी को साधु एक चूर्ण का कमाल दिखाते हैं. उस चूर्ण को देखते ही तीनों बीमारी वाले राक्षस झट से गायब हो जाते है. ये चूर्ण है कायमचूर्ण जो बरसों से कब्ज, एसिडिटी और सिरदर्द की औषधि माना जा रहा है. इस एड को देखकर उस दौर के बच्चे कायम चूर्ण को याद कर रहे हैं. यूट्यूब पर इस एड को देखकर एक यूजर ने लिखा कि मैं बचपन में यही मानता था कि इस चूर्ण से राक्षस भाग जाते हैं. एक यूजर ने लिखा कि एड देखते देखते यही चूर्ण खा रहा हूं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस एड को देखकर अपना बचपन याद आ गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं