भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दासगुप्ता ने दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी साइना नेहवाल और राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए पांच-पांच लाख रूपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
साइना और कश्यप ने जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता था। साइना ऑल इंग्लैंड सुपर सीरिज फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
दासगुप्ता ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देना मेरी नीति रही है। साइना और कश्यप ने सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड में खिताब जीता। साइना दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी भी बन गई।'
दासगुप्ता ने कल स्विस ओपन चैम्पियन के श्रीकांत को भी पांच लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं