GT vs RR IPL 2026 LIVE Updates:पांचवें बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर आउट हुए हैं. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 14 गेंद में 26 रन बनाकर बर्गर शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच संदीप ने पकड़ा है. बटलर के आउट होते ही गुजरात की आधी टीम भी पवेलियन लौट चुकी है. इससे पहले अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब रही. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने टीम के लिए 42 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल भी फिफ्टी जमाने में कामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने 36 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक सफलता हाथ लगी. (Live Scorecard)
राजस्थान रॉयल्स: . यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
गुजरात टाइटंस : कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, आशीष शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Here are the IPL 2026 LIVE Updates of Gujarat Titans vs Rajasthan Royals LIVE Score, Straight from Narendra Modi Stadium and Ahmedabad
GT vs RR LIVE: बिश्नोई के चौथे शिकार बने तेवतिया
राहुल तेवतिया भी आउट हो चुके हैं. तेवतिया, बिश्नोई के चौथे शिकार बने हैं. आउट होने से पूर्व तेवतिया ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 12 रन बनाने में कामयाब रहे.
GT vs RR LIVE: गुजरात की आधी टीम लौटी पवेलियन
पांचवें बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर आउट हुए हैं. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 14 गेंद में 26 रन बनाकर बर्गर शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच संदीप ने पकड़ा है.
GT vs RR LIVE: वॉशिंगटन सुंदर ने भी छोड़ा साथ
वॉशिंगटन सुंदर (04) भी पवेलियन लौट चुके हैं. सुंदर को ड्रेसिंग रूम की राह बिश्नोई ने दिखाई है. जाडेजा ने उनका कैच पकड़ा है.
GT vs RR LIVE: ग्लेन फ़िलिप्स आउट
गुजरात टाइटंस की टीम को तीसरा झटका ग्लेन फ़िलिप्स के रूप में लगा है. वह चार गेंद तीन रन बनाकर बिश्नोई के दूसरे शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच आर्चर ने पकड़ा है.
GT vs RR LIVE: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, गदर मचा रहे सुदर्शन लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा बड़ा झटका जबरदस्त लय में नजर आ रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 44 गेंद में 73 रन बनाकर बिश्नोई का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच तुषार ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 10.4 ओवरों में 2-107 रन है. अब सबकी निगाहें जोस बटलर पर टिकी हुई हैं.
GT vs RR LIVE: गुजरात को आखिरी के 60 गेंदों में जीत के लिए 108 रनों की जरूरत
गुजरात टाइटंस की टीम ने 10 ओवरो की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 60 गेंदों में जीत के लिए 108 रनों की दरकार है. साई सुदर्शन 41 गेंद में 72 और जोस बटलर पांच गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: गुजरात को लगा पहला झटका, कुशाग्र आउट, उम्मीद की किरण बनकर क्रीज पर मौजूद हैं सुदर्शन
गुजरात टाइटंस की टीम को पहला झटका कुमार कुशाग्र के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 14 गेंद में 18 रन बनाकर रियान पराग का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच हेटमायर ने पकड़ा है. टीम का स्कोर आठ ओवरो में 1-78 रन है.
GT vs RR LIVE: सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का 13वां अर्धशतक, जीत के लिए जार लगा रही है गुजरात
साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 34 गेंद में 158.82 की स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
GT vs RR LIVE: पहला पॉवरप्ले समाप्त, गुजरात ने बनाए 56 रन, रंग में नजर आ रहा हैं सुदर्शन
गुजरात टाइटंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले पॉवरप्ले में 56/0 रन बनाए हैं. टीम के लिए साई सुदर्शन 24 गेंद में 33, जबकि कुमार कुशाग्र 12 गेंद में 17 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
GT vs RR LIVE: सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ रहे हैं सुदर्शन और कुशाग्र
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 45/0 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन 21 गेंद में 26, जबकि कुमार कुशाग्र नौ गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: गुजरात टाइटंस की सधी शुरुआत, सुदर्शन ने शुरुआती 3 ओवरों में ही दिखाए तेवर
गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जीत के लिए मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती तीन ओवरों में 32/0 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन 12 गेंद में 22, जबकि कुमार कुशाग्र छह गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: आर्चर के पहले ओवर में ही राजस्थान की सलामी जोड़ी ने कूटे 15 रन
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लक्ष्य का बचाव करते हुए पारी का पहला ओवर जोफ़्रा आर्चर ने डाला. इस ओवर में गुजरात की सलामी जोड़ी 15 रन बनाने में कामयाब रही. टीम का स्कोर पहले ओवर की समाप्ति के बाद 15/0 रन है.
GT vs RR LIVE: गुजरात ने शुरू किया 211 रनों के लक्ष्य का पीछा, सुदर्शन के साथ कुशाग्र कर रहे हैं पारी का आगाज
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जीत के लिए मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र क्रीज पर आए हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जोफ़्रा आर्चर डाल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: जुरेल और यशस्वी की फिफ्टी, राजस्थान ने गुजरात को जीत के लिए दिया 211 रन का लक्ष्य
अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो निर्धारित ओवरों में 211 रन बनाने होंगे. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल सर्वोच्च स्कोरर रहे.जिन्होंने टीम के लिए 42 गेंदों में 75 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल भी फिफ्टी जमाने में कामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने 36 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन का योगदान देने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान को एक-एक सफलता हाथ लगी.
GT vs RR LIVE: ध्रुव जुरेल के धैर्य ने दिया जवाब, राजस्थान रॉयल्स को लगा 6वां झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को छठवां झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है. जुरेल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 75 रन बनाकर सिराज का शिकार बने. उनका शानदार कैच बटलर ने पकड़ा
GT vs RR LIVE: ध्रुव जुरेल ने जड़ा फिफ्टी
ध्रुव जुरेल ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का छठवां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 35 गेंद में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 17.5 ओवरों में 190/5 रन है.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम लौटी पवेलियन, रबाडा ने फरेरा को किया आउट
राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में डॉनोवन फरेरा आउट हुए हैं. फरेरा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद में महज एक रन बनाने में कामयाब रहे. उन्हें रबाडा ने फ़िलिप्स के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 16.1 ओवरों में 5-166 रन है.
GT vs RR LIVE: अशोक के शिकार बने हेटमायर, सिराज ने पकड़ा गजब का कैच, RR को लगा तीसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को चौथा झटका शिमरॉन हेटमायर के रूप में लगा है. हेटमायर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में 18 रन बनाकर अशोक का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच सिराज ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 15.3 ओवरों में 4-165 रन है.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवरों में बनाए 160 रन
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का 15 ओवर समाप्त हो चुका है. टीम ने 15 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल 26 गेंद में 41 और शिमरॉन हेटमायर छह गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (55), वैभव सूर्यवंशी (31) और कैप्टन रियान पराग (08) हैं.
GT vs RR LIVE: कैप्टन पराग ने भी छोड़ा साथ, राजस्थान रॉयल्स को लगा तीसरा झटका, संकट में टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा झटका कैप्टन रियान पराग के रूप में लगा है. पराग चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए चार गेंद में आठ रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच कुशाग्र ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 13.2 ओवरों में 3-135 रन है.
GT vs RR LIVE: यशस्वी जायसवाल को रबाडा ने किया क्लीन बोल्ड, राजस्थान का लगा दूसरा बड़ा झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए यशस्वी 36 गेंद में 55 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. टीम का स्कोर 12.3 ओवरो में 2-126 रन है.
GT vs RR LIVE: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 33 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11.4 ओवरों में 112/1 रन है.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स के 100 रन हुए पूरे
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया है. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 107/1 रन है. यशस्वी जायसवाल 31 गेंद में 47 और ध्रुव जुरेल 18 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: क्रीज पर उतरे जुरेल, 8 ओवरों में RR ने बनाए 80 रन
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में ध्रुव जुरेल आए हैं. टीम का स्कोर आठ ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 80 रन है. यशस्वी जायसवाल 26 गेंद में 43 और ध्रुव जुरेल चार गेंद में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका, राशिद के शिकार बने वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. पारी का आगाज करते हुए वह 18 गेंद में 172.22 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाकर राशिद खान के शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच फ़िलिप्स ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 6.2 ओवरों में 1-70 रन है.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी ने पहले पॉवरप्ले में ठोके 69 रन
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पॉवरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 19 गेंद में 35 और वैभव सूर्यवंशी 17 गेंद में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: वैभव-यशस्वी की जोड़ी ने 5 ओवरों में बनाए 57 रन
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति के बाद 57/0 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 15 गेंद में 24 और वैभव सूर्यवंशी 15 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: वैभव-यशस्वी का विस्फोट शुरू, सरपट दौड़ रही है राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर शानदार आगाज किया है. चार ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 44 रन है. यशस्वी जायसवाल 12 गेंद में 22 और वैभव सूर्यवंशी 12 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs RR LIVE: रबाडा की किफायती गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का दूसरा ओवर कगिसो रबाडा ने डाला. रबाडा के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज केवल सात रन ही बना पाए. टीम का स्कोर दो ओवरों की समाप्ति के बाद 17/0 रन है.
GT vs RR LIVE: राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में ही ठोके 10 रन
गुजरात टाइटंस की तरफ से पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. सिराज के इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज कुल 10 रन बटोरने में कामयाब रहे.