विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2016

रियो ओलम्पिक : उम्दा आगाज के साथ तीरंदाजी में अतानू दास पहुंचे नॉकआउट दौर में

रियो ओलम्पिक : उम्दा आगाज के साथ तीरंदाजी में अतानू दास पहुंचे नॉकआउट दौर में
अतनु दास (फाइल फोटो)
  • भारतीय तीरंदाजी टीम में दास एकमात्र पुरुष सदस्य हैं
  • मुकतान के खिलाफ करेंगे एलिमिनेशन राउंड की शुरुआत
  • दास को मिला है क्वार्टर फाइनल तक आसान ड्रा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जनेरियो: अतानू दास ने धर्य और कौशल के बेहतरीन सामंजस्य की बदौलत खराब शुरुआत से उबरते हुए शुक्रवार को यहां ब्राजील की ऐतिहासिक सांबा स्ट्रीट पर शुरू हुए ओलिंपिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवां स्थान हासिल किया.

भारतीय तीरंदाजी टीम में दास एकमात्र पुरुष सदस्य हैं
पहली बार ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे दास 36 तीर के बाद 10वें स्थान पर चल रहे थे, लेकिन बाकी बचे 36 तीर में कोलकाता के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की. उन्होंने आखिरी 36 तीर में 23 परफेक्ट 10 बनाए और 720 में से 683 अंक जुटाकर पांचवें स्थान पर रहे. भारतीय तीरंदाजी टीम में दास एकमात्र पुरुष सदस्य हैं और सिर्फ व्यक्तिगत वर्ग में शिरकत कर रहे हैं क्योंकि पुरुष टीम विश्व चैम्पियनशिप के जरिए क्वालीफाई करने में विफल रही. दो बार के विश्व चैम्पियन कोरिया के किम वू जिन 700 अंक के साथ विश्व रिकार्ड बनाते हुए शीर्ष पर रहे.

मुकतान के खिलाफ करेंगे एलिमिनेशन राउंड की शुरुआत
दास ने जून में अंताल्या में विश्व कप चरण तीन में वू जिन को काफी परेशान किया था जब व्यक्तिगत कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय तीरंदाज 4-0 से आगे चल रहा था, लेकिन बाद में उन्हें 5-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी. दास अब एलिमिनेशन राउंड की शुरुआत नेपाल के 60वें नंबर के जीतबहादुर मुकतान के खिलाफ करेंगे और खिताबी मुकाबले में पहुंचने की स्थिति में ही शीर्ष वरीय वू जिन भिड़ेंगे.

दास को मिला है क्वार्टर फाइनल तक आसान ड्रा
दास को क्वार्टर फाइनल तक आसान ड्रा मिला है और सेमीफाइनल में उनके संभावित प्रतिद्वंद्वी चौथे नंबर के नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग हो सकते हैं जिन्होंने शंघाई में विश्व कप में व्यक्तिगत स्वर्ण जीता था. दास ने छह तीर के पहले सेट में वू जिन के समान 58 अंक जुटाए थे, लेकिन बाद में वह पिछड़ गए. उन्होंने हालांकि अंतिम 12 तीर में वापसी करते हुए नौ परफेक्ट 10 हासिल किए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रिकर्व तीरंदाजी, रैंकिंग राउंड, अतनु दास, पांचवां स्थान, Recurve Archery, Ranking Round, Atanu Das, Fifth Place, अतानू दास
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com