भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम ने शनिवार को 17वें एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारतीय टीम ने फाइनल में मलेशिया को 2-0 से हराया। भारत ने एशियाई खेलों में इस खेल में पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया है।
भारत के पहला मैच हरिंदरपाल सिंह संधू ने जीता, जबकि दूसरा मैच जीतकर सौरभ घोषाल ने स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 कर दिया। संधू ने मलेशिया के मोहम्मद अजलान बिन इशकंदर को 58 मिनट में 3-1 से हराया। उन्होंने इशकंदर पर 11-8, 11-6, 8-11, 11-4 से जीत दर्ज की।
इसके बाद एकल वर्ग का रजत जीत चुके शीर्ष वरीय सौरभ घोषाल ने ओंग बेंग ही को 88 मिनट में 3-2 से पराजित किया। घोषाल 6-11, 11-7, 11-6, 12-14, 11-9 से विजयी रहे। इसके साथ ही भारत के खाते में अब तीन स्वर्ण हो चुके हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल तीन स्वर्ण, चार रजत और 17 कांस्य के साथ 11वें स्थान पर है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं