जापान के नियोगा शहर में अभी आधिकारिक रूप से एशियाई खेलों का आगाज नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा अभी खेलप्रेमियों के बीच हो गई है. इसकी वजह बना खेल महाकुंभ में पहली बार शामिल किया गया खेल टेकबॉल. यह खेल जैसे ही सुर्खियों में आया, वैसे ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई. बड़ी संख्या में लोग आपस में सवाल पूछते देखे गए, जैसे कि यह टेकबॉल क्या है? कैसे खेला जाता है, वगैरह-वगैरह. चलिए आप परेशान न हों, हम आपके लिए लेकर आए हैं
क्या है टेकबॉल
टेकबॉल फुटबॉल और टेबल टेनिस का मिला-जुला रूप है. इस खेल में फुटबॉल और फ्रीस्टाइल स्किल्स का मेल होता है और इसे टेबल टेनिस वाली टेबल के आकार की ही एक घुमावदार टेबल पर खेला जाता है. टेकबॉल मैच में दो खिलाड़ी (सिंगल्स) या डबल्स में दो जोड़ियां (डबल्स) खास तौर पर डिजाइन की गई इस घुमावदार टेबल के दोनों तरफ खड़े होते हैं. टेबल के बीच में एक उभरा हुआ हिस्सा होता है, जिसके ऊपर से खिलाड़ी एक स्टैंडर्ड साइज की फुटबॉल को वॉली करते हुए विरोधी के पाले में भेजते हैं.
New sport called teqball 💥pic.twitter.com/HOcQZyzi0h
— MrBanks💰 (@Mrbankstips) January 27, 2024
टेकबॉल का इतिहास
इस खेल की शुरुआत साल 2012 में हंगरी में हुई थी और इसे फुटबॉल प्रेमी गैबोर बोर्सानी (पूर्व पेशेवर खिलाड़ी), ग्योर्गी गट्टयान (व्यवसायी) और विक्टर हुस्ज़ार (कंप्यूटर वैज्ञानिक) ने मिलकर विकसित किया था. इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेशनल टेकबॉल फेडरेशन द्वारा संचालित किया जाता है. ब्राजील के महान पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो इस खेल के वैश्विक राजदूत हैं.
Today I learned teqball exists pic.twitter.com/LxxJDSYZ5i
— Interesting AF (@interesting_aIl) February 6, 2025
एशियन गेम्स 2026 से बड़ी इंट्री
टेकबॉल लगातार अपनी वैश्विक पहचान बढ़ा रहा है. यह आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में अपना आधिकारिक डेब्यू कर रहा है. इस ऐतिहासिक डेब्यू इवेंट में भारत की ओर से भी डेक्लन मार्शल गोंसाल्वेस, मोहम्मद अनस इमरान बेग और क्विम्सी डिसूजा जैसे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. एशियन गेम्स के मुख्य उद्घाटन समारोह से पहले ही टेकबॉल के मुकाबले 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं.
टेकबॉल के नियम
अधिकतम 3 टच: गेंद को विरोधी के पाले में वापस भेजने से पहले खिलाड़ी या टीम अधिकतम 3 बार बॉल को आपस में या खुद के शरीर से टच कर सकती है.
बॉडी पार्ट रोटेशन नियम: खिलाड़ी गेंद को लगातार एक ही अंग से दो बार नहीं छू सकता. उदाहरण: अगर आपने पहला टच चेस्ट (छाती) से लिया है, तो दूसरा टच पैर या सिर से लेना होगा. आप लगातार दो बार चेस्ट से टच नहीं कर सकते.
नो-हैंड नियम: हाथ और बांह (कंधे से नीचे की उंगलियों तक) का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है.
डबल्स मैच केनियम: डबल्स में विरोधी पाले में गेंद भेजने से पहले दोनों साथियों के बीच कम से कम एक पास होना अनिवार्य है यानी दोनों खिलाड़ियों का टच में शामिल होना ज़रूरी है.
टेबल और बॉडी टच पर रोक: खेल के दौरान खिलाड़ी टेबल को छू नहीं सकता. और खिलाड़ी विरोधी पाले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता और न ही विरोधी खिलाड़ी को छू सकता है.
सर्विस के नियम:
सर्विस करने वाले खिलाड़ी को टेबल से कम से कम 2 मीटर पीछे (सर्विस लाइन के पीछे) रहना होता है. सर्विस की गेंद को सीधे नेट के पार विरोधी के पाले में टप्पा खाना चाहिए।
एज बॉल नियम:
टेकबॉल में 'एज बॉल' का नियम बहुत महत्वपूर्ण है और इसके तहत:
गेंद का टेबल के किनारे पर लगना: यदि गेंद विरोधी पाले की टेबल के ऊपरी सपाट हिस्से के किनारे पर लगती है, तो इसे वैध माना जाता है.
गेंद का साइड में लगना ): यदि गेंद टेबल के किनारे पर लगने के बजाय नीचे की तरफ साइड बोर्ड पर लगती है, तो इसे अमान्य माना जाता है और विरोधी टीम को पॉइंट दे दिया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं