ज्योति, पृथिका और चिकिता की तिकड़ी ने मिलकर रचा इतिहास, चीन को हराकर भारत को दिलाया महिला तीरंदाजी टीम को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया है. चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने मिलकर इतिहास रचा और भारत को एशियन गेम्स में सातवां गोल्ड दिलाया है. बता दें कि चौथे राउंड के पहले रोटेशन में चीन का प्रदर्शन खराब रहा (10, 9, 9), जबकि भारत ने शानदार जवाब देते हुए 10, 10, 10 का स्कोर किया. दूसरे राउंड में चीन ने भले ही परफेक्ट 30/30 का स्कोर किया, लेकिन भारत पहले ही काफी बड़ी बढ़त बना चुका था. भारतीय तिकड़ी ने दूसरे रोटेशन में 10, 10, 10 का स्कोर करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

भारत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-सीडेड चीन को हराकर अपना कंपाउंड महिला टीम का खिताब बरकरार रखा और गोल्ड मेडल जीता. चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने दबाव में भी अपना संयम बनाए रखा, शुरुआत में ही अच्छी लय हासिल की और अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी. डिफेंडिंग चैंपियंस का एक और शानदार प्रदर्शन, जिसके साथ उन्होंने एक बार फिर टॉप स्थान हासिल किया.
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
शानदार प्रदर्शन करते हुए चिकीथा तानिपर्थी, प्रिथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय तिकड़ी ने कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. प्रिथिका और ज्योति ने पूरे फाइनल में एक भी तीर लक्ष्य से नहीं चूका . भारतीय टीम ने इस उपलब्धि के दौरान दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की.


भारत को सातवां गोल्ड
इस मेडल को मिलाकर भारत को 7वां गोल्ड मेडल मिला है. वहीं, भारत अब मेडल टैली में इस समय नौवें नंबर पर आ गई है. भारत के नाम अबतक 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 53 मेडल हैं. आज भारत के मेडल की संख्या में वृद्धि होगी. यहां क्लिक करके देखें मेडल टैली
बता दें कि चीन की टीम में वुनियर, यूए वांग और फांगयाओ वेई शामिल थीं जिन्होंने रजत पदक जीता. भारत ने यहां ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क में सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. साउथ कोरिया की पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ की टीम ने चीनी ताइपे को हराकर कांस्य पदक जीता. भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल जीता था.
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं