विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

लंदन शतरंज क्लासिक के तीसरे दौर में भी आनंद ने कार्लसन से अंक बांटे

इस टूर्नामेंट में दुनिया के चोटी के दस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट में लगातार तीसरे दिन सभी बाजियां बराबरी पर छूटी.

लंदन शतरंज क्लासिक के तीसरे दौर में भी आनंद ने कार्लसन से अंक बांटे
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद. (फाइल फोटो)
  • विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन ड्रॉ पर सहमत हुए
  • टूर्नामेंट में दुनिया के चोटी के 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं
  • सभी खिलाड़ियों के नाम पर 1.5 अंक दर्ज हैं
लंदन: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी अन्य खिलाड़ियों की तरह किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझा और लंदन शतरंज क्लासिक में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ तीसरे दौर की बाजी भी ड्रॉ खेली. इस टूर्नामेंट में दुनिया के चोटी के दस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. टूर्नामेंट में लगातार तीसरे दिन सभी बाजियां बराबरी पर छूटी. इससे सभी खिलाड़ियों के नाम पर संभावित तीन में से 1.5 अंक दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें : विश्‍वनाथन आनंद को कामयाबी का दौर लौटने की उम्‍मीद

नार्वे के दिग्गज कार्लसन के खिलाफ आनंद काले मोहरों से खेल रहे थे और ये दोनों खिलाड़ी 31वीं चाल के बाद बाजी ड्रॉ कराने पर सहमत हो गए. आनंद का अगला मुकाबला आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन से होगा. आरोनियन ने अपनी तीसरी बाजी रूस के सर्गेई कार्जाकिन के खिलाफ ड्रॉखेली.

VIDEO : स्वदेश लौटने पर विश्वनाथन आनंद का जोरदार स्वागत


तीसरे दौर की अन्य बाजियों में अमेरिका के हिकारू नकामुरा ने हमवतन वेस्ली सो, रूस के इयान नेपोमनियाची ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना और इंग्लैंड के माइकल एडम्स ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव के साथ अंक बांटे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viswanathan Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com