विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2016

लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में
लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस (फाइल फोटो)
न्यूयार्क: भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं. मिक्स्ड डबल्स में गत चैंपियन पेस और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने पहले दौर में अमेरिका की साचिया विकेरी और फ्रांसिस टियाफो की जोड़ी को 6-3, 6-2 से मात दी.

अब उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा और कोलंबिया की जुआन सेबेस्टियन काबाल और सातवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको वेंडेवेगे और राजीव राम की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

महिला डबल्स में सातवीं वरीयता प्राप्त सानिया और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अमेरिका के जाडा एम हार्ट और एना शिबाहारा को 6-3, 6-2 से मात दी. अब उनका सामना स्विटजरलैंड की विक्टोरिया गोलुबिच और अमेरिका के निकोल मेलिचर और अमेरिका के मेडिसन ब्रेंगले और जर्मनी की तत्जाना मारिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन ने 16वीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक और सर्बिया के नेनाद जिमोंजिच को 6-3, 6-7, 6-3 से मात दी. अब उनका सामना अमेरिका के ब्रायन बेकर और न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल से होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिकी ओपन, लिएंडर पेस, मार्टिना हिंगिस, सानिया मिर्जा, रोहन बोपन्ना, American Open, Leander Paes, Martina Hingis, Sania Mirza, Rohan Bopanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com