विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2014

पेशेवर निशानेबाजी से संन्यास लेंगे अभिनव बिंद्रा, ट्वीट कर दी जानकारी

पेशेवर निशानेबाजी से संन्यास लेंगे अभिनव बिंद्रा, ट्वीट कर दी जानकारी
फाइल फोटो
इंचियोन (दक्षिण कोरिया):

ओलम्पिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने यह ट्वीट करके सनसनी फैला दी कि मंगलवार का दिन पेशेवर निशानेबाजी में  उनका अन्तिम दिन होगा। बिंद्रा को कल एशियाई खेलों में अपनी दस मीटर की एअर राइफल स्पर्धा में उतरना है।

उन्होंने कहा कि भले ही उनका परिचय पत्र 'कम्पलीट' है, लेकिन वह आखिरी बार रियो ओलंपिक खेल 2016 में जगह बनाने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

बीजिंग ओलिम्पिक 2008 के स्वर्ण पदक विजेता ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'कल मेरे पेशेवर निशानेबाजी जीवन का समापन हो जाएगा। मैं हालांकि निशानेबाजी जारी रखूंगा। मैं सप्ताह में दो बार अ5यास करूंगा और शौकिया निशानेबाज के तौर पर प्रतियोगिताओं में भाग लूंगा।' उन्होंने कहा, 'और हां, मैं रियो में पहुंचने के लिए अब भी कोशिश करूंगा। मेरा बायोडाटा संपूर्ण है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें कुछ और उपलब्धियां जुड़ेंगी।'

बिंद्रा कल दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेंगे। चार साल पहले ग्वांग्झू में उन्होंने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अभिनव बिंद्रा, ओलम्पिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, एशियाई खेल 2014, एशियाड 2014, शूटिंग, Abhinav Bindra, Olympic Champion Abhinav Bindra, Asian Games 2014
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com