विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

केरल में निपाह वायरस ने आज फिर छीन ली दो जिंदगियां, मृतकों की संख्या पहुंची 11

इस बीमारी चलते अब तक 11 लोगों की जान चुकी है.  पिछले दो हफ़्तों में केरल के कोझिकोड ज़िले में इस वायरस से कम से 9 लोगों की मौत हो चुकी थी.

केरल में निपाह वायरस ने आज फिर छीन ली दो जिंदगियां, मृतकों की संख्या पहुंची 11
इलाज में लगे डॉक्टरों भी पूरी तरह से चौकन्ना हैं खुद के बचाने के लिये पूरे शरीर को ढक रखा है
  • केंद्र से लेकर केरल सरकार तक अलर्ट
  • लिये जा रहे हैं सैंपल
  • ब्लड की हो रही है जांच
नई दिल्ली: केरल में निपाह वायरस ने आज दो और लोगों की जान ले ली है. इनका इलाज कोझीकोड के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. इस बीमारी के इलाज के लिए बने अलग वार्ड में दोनों को रखा गया था. इस बीमारी चलते अब तक 11 लोगों की जान चुकी है.  पिछले दो हफ़्तों में केरल के कोझिकोड ज़िले में इस वायरस से कम से 9 लोगों की मौत हो चुकी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल सरकार अलर्ट हो गई है. वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक के बाद उन्होंने बताया कि इस वारयस के बारे में जानकारी जुटाने के लिए इससे पीड़ित लोगों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. 

निपाह वायरस से बचने के 5 आसान तरीके, छूने से भी फैलती है ये बीमारी

वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक कमेटी बनाई है जो बीमारी की तह तक जाने में जुटी है. साथ ही इस वायरस की जद में आने से लोगों को बचाने के लिए एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं.  लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने विषाणु के प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र की मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि यह एक ‘‘ घातक एवं दुर्लभ ’’ विषाणु है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में रामचंद्रन ने कहा कि उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वताकरा में कुट्टियाडी तथा पेरम्ब्रा सहित कुछ पंचायत क्षेत्र ‘‘घातक विषाणु’’ की चपेट में हैं.  

वीडियो : निपाह वायरस का कहर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक को राज्य सरकार की सहायता करने के लिए केरल के कोझिकोड़ की यात्रा करने का निर्देश भी कल ही जारी कर दिये हैं. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nipah Virus Update, Nipah Virus Causes, Nipah Virus In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com