विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2018

कर्नाटक में सरकार बचाने को ज्योतिषी का सहारा, कद्दावर नेता करते हैं हर दिन 400 किलोमीटर का सफर, जानें पूरा मामला

एचडी कुमारास्वामी के बड़े भाई और PWD मंत्री HD रेवन्ना हैं. कहा जा रहा है कि भाई की सरकार बचाने के लिए एक ज्योतिषी की सलाह पर वो रोज़ बेंगलुरु से हासन आते-जाते हैं.

कर्नाटक में सरकार बचाने को ज्योतिषी का सहारा, कद्दावर नेता करते हैं हर दिन 400 किलोमीटर का सफर, जानें पूरा मामला
एचडी कुमारास्वामी के बड़े भाई और PWD मंत्री एचडी रेवन्ना पर अंधविश्वास का आरोप लगा है.
  • कर्नाटक के कद्दावर नेता का नाम जुड़ा अंधविश्वास से
  • एचडी कुमारास्वामी के भाई हैं एचडी रेवन्ना
  • भाई की सरकार बचाने के लिए कथित तौर पर ज्योतिषी की शरण में
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद अब राज्य के एक और कद्दावर नेता का नाम कथित तौर पर अंधविश्वास से जुड़ गया है. वह नेता खुद मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी के बड़े भाई और PWD मंत्री HD रेवन्ना हैं. कहा जा रहा है कि भाई की सरकार बचाने के लिए एक ज्योतिषी की सलाह पर वो रोज़ बेंगलुरु से हासन आते-जाते हैं. यानि तकरीबन 400 किलोमीटर का सफर अपने भाई की सरकार बचाने के लिए कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि एचडी रेवन्ना को किसी ज्योतिषी ने  सलाह दी है कि अगर वो कुमारास्वामी सरकार की लंबी उम्र चाहते है तो अपनी सीट हासन को फिलहाल न छोड़ें. इसके बाद वो हर रोज़ बेंगलुरु से हासन के बीच तक़रीबन 400 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं. हालांकि एचडी रेवन्ना ने इससे इनकार किया है. वह कहते हैं कि, 'मैं अपनी बहन के घर पर भी यहां रहता हूं.  मेरा बंगला अभी तैयार नही हुआ है और वहां अपने लोगों से मिलने जुलने और सम्पर्क बनाये रखने के लिए जाता रहता हूं, 

यह भी पढ़ें : कर्नाटक चुनाव में अब 'नीबू' पर राजनीति, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

मामला सामने आने के बाद बीजेपी सरकारी खर्चे पर सवाल उठा रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने कहा कि रोज़ बेंगलुरु से हासन आने जाने का भार तो सरकारी ख़ज़ाने पर ही पड़ रहा है. आपको बता दें कि कभी अंधविश्वास निरोधक कानून बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या जब हाथ में नींबू लेकर प्रचार करते दिखे थे तब भी काफी बवाल मचा था. इसी तरह कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 4 नम्बर बंगले में सिर्फ इसलिये नहीं जा रहे हैं क्योंकि वह भाग्यशाली नहीं है और अब उन्हें भाग्यशाली बंगला नंबर 2 चाहिए. तो दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री कुमारास्वामी भी कथित तौर पर वास्तु दोष की वजह से सरकारी बंगले में नही जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : जानें बिल्लियों से जुड़े अंधविश्वासों का सच, क्यों रास्ता काटने पर रुक जाते हैं लोग...  

VIDEO: दिल्ली के बुराड़ी में 11 मौतों की सुलझती गुत्थी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Goverment, HD Kumaraswamy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com