विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

कमल हासन और रजनीकांत का सम्मान करता हूं, जरूरी नहीं कि वोट उन्हें दूंगा : प्रकाश राज

52 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के सामने उनके प्रतिनिधियों के तौर पर खुद को साबित करना होगा.

कमल हासन और रजनीकांत का सम्मान करता हूं, जरूरी नहीं कि वोट उन्हें दूंगा : प्रकाश राज
फिल्म अभिनेता प्रकाश राज.
  • प्रकाश राज बोले- मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहा
  • कहा-राजनीतिक दलों को जनता के सामने खुद को साबित करना होगा
  • प्रकाश राज ने अभिनेता ने नेता बनने वालों पर भी कसा तंज
बेंगलुरु: मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि वह सुपरस्टार कमल हासन, रजनीकांत और कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र का कलाकार के तौर पर सम्मान करते हैं. इसका यह मतलब नहीं कि वह उन्हें नेता के तौर पर भी स्वीकार करेंगे. 52 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के सामने उनके प्रतिनिधियों के तौर पर खुद को साबित करना होगा.

यह भी पढ़ें : नोटबंदी को इस अभिनेता ने बताया केंद्र सरकार की 'सबसे बड़ी भूल', कहा- माफी मांगे

उन्होंने कहा, 'अभिनेता के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं उनके लिए वोट दूंगा. उन्हें यह दिखाना होगा कि वे हमारी संस्कृति, समस्याओं को कितना समझते हैं. इस पर किस तरह से प्रतिक्रिया करते हैं.' कमल हासन द्वारा गठित किए जाने वाले राजनीतिक संगठन में खुद के शामिल होने की अफवाहों का जिक्र करते हुए अभिनेता ने कहा कि इस वक्त राजनीति उनके एजेंडा में नहीं है.

यह भी पढ़ें : 'अगर धर्म के नाम पर डर पैदा करना आतंक नहीं है, तो क्‍या है...?' बोले प्रकाश राज
​
उन्होंने कहा, 'मैंने बार-बार कहा है कि मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहा. इस वक्त, राजनीति में शामिल होना मेरा एजेंडा नहीं है.' राज ने यह आरोप भी लगाया कि उनके वाणिज्यिक विज्ञापनों को प्रसारित होने से हाल ही में प्रतिबंधित कर दिया गया था. उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि विज्ञापन कंपनी ने उन्हें बताया कि उनका नाम एक विवाद में है इसलिए इसे प्रसारित नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि यहां तक कि बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान और आमिर खान ने भी अतीत में इसी तरह की स्थिति का सामना किया था.

VIDEO : 40 साल से तमिलनाडु में, पूरी तरह तमिल हूं : रजनीकांत


राज ने ट्वीट किया,  अभिनेताओं को राजनीति में सिर्फ इसलिए नहीं आना चाहिए कि वे लोकप्रिय हैं. यह एक विडंबना है. उन्हें देश के मुद्दों पर स्पष्ट विचार के साथ आना चाहिए और लोगों का भरोसा जीतना चाहिए. हमें प्रशंसक के तौर पर नहीं बल्कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर वोट देना चाहिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com