झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने पर अभिनेता प्रकाश राज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी बर्बरता अब कोई असर नहीं दिखाएगी और इससे केवल अहंकारी सत्ता ही गिरेगी. सोमवार (10 अगस्त) को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कई बार बल प्रयोग के बावजूद छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. प्रकाश राज ने एक वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “क्यों…क्यों…क्यों. यह बर्बरता अब काम नहीं आएगी… इससे सिर्फ अहंकारी सत्ता ही गिरेगी.” इससे पहले उन्होंने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का भी समर्थन किया था.
Why .. Why .. Why 💔💔💔 . This brutality will not work anymore.. it will only bring the arrogant power down . #justasking https://t.co/wFBXcvUfdp
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 10, 2026
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, जो कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, ने कहा कि यह आंदोलन लाखों युवाओं की आवाज है, जिनका भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा है. उन्होंने साफ किया कि प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ कोई नारा नहीं लगाया गया, न कोई राजनीतिक बयानबाजी हुई और न ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ. वहां केवल तिरंगा झंडा था.
यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे दामाद अक्षय कुमार, इस फिल्म के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रशासन ने प्रदर्शन रोकने के लिए कांटेदार तार, वॉटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज जैसे तरीके अपनाए, जिनमें कई छात्र घायल हुए. यह प्रदर्शन जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों को लेकर चल रहा है. इससे पहले दिल्ली में NEET की परीक्षा लीक के मुद्दे ने जोर पकड़ा हुआ था. यहां भी छात्रों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं