विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

नितिन गडकरी ने हैदराबाद रीजनल रिंग रोड के लिए 5,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को हैदराबाद रीजनल रिंग रोड परियोजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की.

नितिन गडकरी ने हैदराबाद रीजनल रिंग रोड के लिए 5,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
फाइल फोटो
  • हैदराबाद रीजनल रिंग रोड के लिए 5,500 करोड़ रुपये की मंजूरी
  • केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी
  • यातायात की समस्या दूर होने की उम्मीद की जा रही है
हैदराबाद: केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को हैदराबाद रीजनल रिंग रोड परियोजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की. प्रस्तावित 363 किलोमीटर रिंग रोड से शहर में यातायात की समस्या दूर होने की उम्मीद की जा रही है. मंत्री ने केंद्रीय सड़क कोष (सीआरएफ) के तहत तेलंगाना के लिए 1,700 करोड़ रुपये की घोषणा की और प्रदेश सरकार से मंजूरी के लिए प्रस्ताव सौंपने को कहा. उन्होंने यहां चार सड़क परियोजनाओं की आधारिशला रखते हुए ये घोषणाएं कीं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मेदनूर-बोधन-निजामाबाद मार्ग को 68 किलोमीटर तक चार लेन का बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये मंजूर करने जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: मैं प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हूं : नितिन गडकरी

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में केंद्र सरकार ने तेलंगाना में राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 2,443 किलोमीटर से बढ़ाकर 5,514 किलोमीटर कर दी है. तेलंगाना के महानगर प्रशासन मंत्री के. टी. रामा राव ने रणनीतिक विकास परियोजना के लिए केंद्र की मदद मांगी. 

VIDEO: जब बड़े-बड़े सुधार होते हैं तो शुरुआती दिक्कतें आती हैं : नितिन गडकरी
परियोजना के तहत प्रदेश सरकार हैदराबाद में फ्लाईओवर, स्काईवे और एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कर 23,000 करोड़ रुपये की लागत से 54 जंक्शन का विकास कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, Hyderabad Regional Ring Road
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com