विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

NIA ने आईएस के संदिग्ध आतंकी शकुल हमीद को चेन्नई से गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हमले करने की साजिश रचने में कथित तौर पर संलिप्त रहने को लेकर आईएस के संदिग्ध आतंकी शकुल हमीद को चेन्नई में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.

NIA ने आईएस के संदिग्ध आतंकी शकुल हमीद को चेन्नई से गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • जांच एजेंसी ने हमले की साजिश रचने के आरोप में की गिरफ्तारी
  • दिल्ली में एनआईए ने 9 आरोपियों पर दर्ज किया था मामला
  • शकुल को चेन्नई में एनआईए की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हमले करने की साजिश रचने में कथित तौर पर संलिप्त रहने को लेकर आईएस के संदिग्ध आतंकी शकुल हमीद को चेन्नई में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए आतंकी हमले करने की साजिश रचने में हमीद 8 अन्य लोगों के साथ एक संदिग्ध है.

यह भी पढ़ें  :गुजरात के राजकोट से दो ISIS आतंकियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, दोनों आतंकी सगे भाई

9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था मामला
गौरतलब है कि 26 जनवरी को दिल्ली में एनआईए के एक पुलिस थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया गया था. एनआईए ने कहा कि आरोपियों और उनके सहयोगियों ने 2013 से आपराधिक साजिशें रचीं और एक आतंकी गिरोह बनाया. कुछ लोगों को आईएस में शामिल कराने के लिए उनकी सीरिया यात्रा का इंतजाम भी किया. उनकी भर्ती की और बैठकें भी आयोजित की गईं. 

यह भी पढ़ें : टेरर फंडिग केस : NIA ने श्रीनगर में 11 और दिल्ली में 5 जगहों पर की छापेमारी

VIDEO:एनआईए स्वतंत्र एजेंसी, काम में मंत्रालय का लेना-देना नहीं: राजीव महर्षि
जांच एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी हजा फकरूद्दीन जनवरी 2014 में सीरिया में आईएस में शामिल हुआ था. वह भारतीय मूल का सिंगापुरी नागरिक है. वह तमिलनाडु में कुड्डलूर जिले का निवासी है. वह नवंबर 2013 और जनवरी 2014 में दो बार भारत आया था. उस वक्त उसने तमिलनाडु और कर्नाटक के कई स्थानों पर सह आरोपी ख्वाजा मोइनुद्दीन के साथ साजिश रची. उसका मकसद आईएस के लिए लोगों की भर्ती करना था. शकुल को चेन्नई में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com