विज्ञापन

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कार सवार पर‍िवार पर हमला, लोहे की रॉड से पीटा, डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना

हाईवे पर हुई यह भयानक घटना पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में र‍िकॉर्ड हो गई. हमले की वजह क्‍या थी, इसका अभी पता नहीं चल सका है.

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कार सवार पर‍िवार पर हमला, लोहे की रॉड से पीटा, डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना
पीछे चल रही कार के डैशकैम में र‍िकॉर्ड हुई घटना.
  • हाईवे के बीचों-बीच कार सवार पर‍िवार पर हमला
  • पीछे चल रही कार के डैशकैम में र‍िकॉर्ड हुई घटना
  • वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर हो रहा है वायरल

बेंगलुरु में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कार सवार एक परिवार पर भीड़ ने हमला कर द‍िया. इस घटना का वीड‍ियो हाईवे पर चल रही क दूसरी कार में र‍िकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीड‍िया पर वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है क‍ि हाईवे के बीचों-बीच कुछ लोगों का एक ग्रुप नीली कार की तरफ दौड़ता हुआ आता है और जबरदस्ती का दरवाजा खोलकर ड्राइवर की सीट पर बैठे आदमी पर ताबड़तोड़ मुक्के मारने लगता है. 

जानकारी के मुताबि‍क, कार में करीब 5 लोग सवार थे. इनमें एक मह‍िला और एक बच्‍चा भी शामि‍ल था. भीड़ में शामि‍ल लोग ड्राइव‍िंग सीट पर बैठे व्यक्‍त‍ि को पीटने लगते हैं. उनमें से शामि‍ल एक व्‍यक्‍त‍ि लोहे की क‍िसी चीज से भी वार करता है. तभी वहां मौजूद कुछ कार सवार मौके पर पहुंचते हैं और बीच-बचाव की कोशि‍श करते हैं. आखिर में एक महिला को कार से तेज़ी से बाहर निकलती और भीड़ से रुकने की गुहार लगाती है, लेक‍िन हमलावर पीड़ित को कार से बाहर खींचकर उसकी प‍िटाई करने लगते हैं. 

हमले की वजह नहीं आई सामने

कार सवार पर‍िवार पर हमले की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है. बताया जा रहा है कि यह घटना एक्सप्रेसवे के मद्दुर वाले हिस्से में हुई और परिवार की कार के पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में यह रिकॉर्ड हो गई. यह घटना गुंडों की बेखौफ हरकत और कानून के प्रति उनके मन में न के बराबर डर को दिखाती है, जिसके कारण वे हाईवे के बीचों-बीच एक परिवार पर बेरहमी से हमला करने की हिम्मत जुटा पाते हैं. इस घटना पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें- ब‍िस्‍तर से ग‍िरने से नहीं हुई थी 11 महीने के मासूम की मौत, पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट से खुला राज, मां-बाप ने ही ली मासूम की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru, Bengaluru News, Video Viral, Assault, Assault Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com