विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2017

गौरी लंकेश हत्याकांड पर कर्नाटक के गृहमंत्री का दावा- हमें पता है वह कौन है

गौरी लंकेश की बेंगलुरू में उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह रात को अपने घर के अंदर जा रही थीं. हमलावरों ने उनको घर के बाहर ही गेट पर गोली मार दी थी.

गौरी लंकेश हत्याकांड पर कर्नाटक के गृहमंत्री का दावा- हमें पता है वह कौन है
गौरी लंकेश ( फाइल फोटो )
  • गौरी लंकेश हत्याकांड पर बड़ा दावा
  • सबूत जुटाए जा रहे हैं- कर्नाटक के गृहमंत्री
  • अधिकारियों ने कुछ भी कहने से किया इनकार
बेंगलुरू: कर्नाटक सरकार की ओर से दावा किया गया है कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपियों की पहचान हो गई है, उस शख्स के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं. गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा ' हमें पता है कि वह कौन है'. हालांकि यह कहते हुए उन्होंने आगे बात करने से इनकार कर दिया कि इससे केस पर असर पड़ सकता है. गौरतलब है कि कट्टरपंथ के खिलाफ लिखने वाली गौरी लंकेश की बेंगलुरू में उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह रात को अपने घर के अंदर जा रही थीं. हमलावरों ने उनको घर के बाहर ही गेट पर गोली मार दी थी. हमलावर ने उनके सीने पर गोली मारी दी थी. वह बाइक से आया था और मुंह छिपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था. 

सनातन संस्था की सफाई, गौरी लंकेश की हत्या में हम शामिल नहीं

उनकी हत्या के बाद बेंगलुरू से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन हुआ था और राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था. हालांकि जांच में शामिल अधिकारियों ने गृहमंत्री के दावे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि कर्नाटक में इस समय कांग्रेस की सरकार है और इस मामले में जांच में कोई तेजी न आने से गौरी लंकेश के परिजनों ने सरकार की भी आलोचना की थी. 

वहीं एक अधिकारी का यह भी कहना है कि गौरी लंकेश की हत्या के तार तर्कशास्त्री एमएम कुलबर्गी हत्याकांड से भी जुड़े हो सकते हैं. 2015 में हुए इस हत्याकांड के आरोपी भी अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Lankesh Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com