विज्ञापन

कर्नाटक के हुबली में शख्स की बीच सड़क बेरहमी से हत्या, वारदात कैमरे में कैद

पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. कमिश्नर शशिकुमार ने कहा कि अगर कोई शिकायत लेकर सामने आता है, तो मामला दर्ज किया जाएगा. अन्यथा, पुलिस खुद संज्ञान लेकर मामला दर्ज करेगी और जांच शुरू करेगी.

कर्नाटक के हुबली में शख्स की बीच सड़क बेरहमी से हत्या, वारदात कैमरे में कैद
हुबली:

कर्नाटक के हुबली में दिनदहाड़े एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बदमाशों ने बीच सड़क पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और हमले के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद हुबली पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हत्या के पीछे की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो बदमाश एक शख्स पर धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर रहे हैं. शख्स बेसुध जमीन पर पड़ा है और दोनों अपराधी लगातार हमला कर उसकी हत्या कर देते हैं. बीच बाजार में आसपास काफी लोग भी मौजूद होते हैं, लेकिन सभी मूकदर्शक बनकर देख रहे होते हैं और कोई भी आगे आकर उसे बचाने की कोशिश नहीं करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. कमिश्नर शशिकुमार ने कहा कि अगर कोई शिकायत लेकर सामने आता है, तो मामला दर्ज किया जाएगा. अन्यथा, पुलिस खुद संज्ञान लेकर मामला दर्ज करेगी और जांच शुरू करेगी.

साथ ही पुलिस आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और हत्या में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 'पति पत्नी को घर के काम या सास-ससुर की सेवा के लिए मजबूर नहीं कर सकता': कर्नाटक हाई कोर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Crime, Karnataka Crime News Today, Karnataka Crime Report, Karnataka News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com