विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, आग में जिंदा जल गए 4 लोग 

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रीतू एम की रिपोर्ट

कर्नाटक में भीषण आग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.

कर्नाटक के बेलगावी में गणेश चतुर्थी की रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. चव्हाट गल्ली क्षेत्र में देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. उस समय परिवार के कई सदस्य घर के अंदर मौजूद थे. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.

एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

इस भीषण आग में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गजानन राजाराम डामोने, 50 वर्षीय भारती राजाराम डामोने, 45 वर्षीय शारधा डामोने और 21 वर्षीय रोशन गजानन डामोने के रूप में हुई है. हादसा इतना भयावह था कि घर के अंदर फंसे लोग बाहर निकल नहीं सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती

आग की चपेट में आने से प्रिया गजानन डामोने (28) और गंगा गजानन डामोने (25) भी गंभीर रूप से झुलस गईं. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं.

जांच में जुटी पुलिस और दमकल विभाग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. त्योहार की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं और एक परिवार लगभग पूरी तरह उजड़ गया.

यह भी पढ़ें- 

मुरादाबाद की RH इंटरनेशनल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दूर से दिख रही लपटे

दिल्ली के गांधी नगर में चार मंजिला बिल्डिंग के झुकने से मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi News, Karnataka News, Fire Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com