विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2018

Karnataka By-Election: तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में औसतन 67 फीसदी मतदान

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की परीक्षा होने वाली है, क्योंकि आज यानी शनिवार को तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान (Karnataka By Polls) हो रहा है. 

Also Read in
Karnataka By-Election: तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में औसतन 67 फीसदी मतदान
कर्नाटक में आज तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है.
  • कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव आज
  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-जेडीएस की अग्निपरीक्षा
  • इस उपचुनाव के लिए करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
बेंगलुरु:


कर्नाटक उपचुनाव Live Updates: 

- कर्नाटक में शनिवार को तीन लोकसभा सीटों और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्‍न हो गए. लोकसभा सीटों शिमोगा, बेल्‍लारी और मंड्या में क्रमश: 61.05%, 63.85% और 53.93% मतदन दर्ज किया गया. वहीं विधानसभा सीटों रामनगरम और जमखांडी में क्रमश: 73.71 & 81.58 फीसदी मतदान हुआ.

- लोकसभा सीट शिवमोगा, बेल्लारी और मान्डया में एक बजे तक क्रमश: 30.20, 35.72 और 26.80 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं रामनगरम और जामखंडी विधानसभा सीटों पर क्रमश: 39.81 और 43.50 प्रतिशत मतदान हुआ.

- कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक करीब 35 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया.

- कर्नाटक के रामनगरम में एक मतदान केंद्र के अंदर सांप मिलने से मचा हड़कंप. बाद में सांप को बाहर निकाला गया. इसकी वजह से थोड़ी देर के लिए मतदान बाधित रहा. 

 

 


- कर्नाटक में  तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था  ॉ
 

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी का आदेश, जो फाइलें कन्नड़ में हों वही भेजें, अंग्रेजी नहीं चलेगीकर्नाटक : कांग्रेस और JDS ने BJP को बताया ‘साझा शत्रु', कहा- एकसाथ लड़कर जीतेंगे उपचुनावकर्नाटक के कांग्रेस-जेडीएस सरकार से BSP बाहर, मंत्री एन महेश ने दिया इस्तीफाVIDEO: उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका(इनपुट भाषा से)

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Bypolls, Congress JDS, Karnataka, Karnataka News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com