कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में राज्य में 4.55 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एसआईआर प्रक्रिया से पहले राज्य में 5,54,32,314 मतदाता थे. अब इनकी संख्या घटकर 4,55,00,011 रह गई है. इस तरह मतदाताओं की संख्या में 99.32 लाख की कमी आई है.
चुनाव आयोग ने क्या बताया?
जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 2,25,40,493 पुरुष मतदाता और 2,29,12,355 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा 2,841 ट्रांसजेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं. आंकड़े यह भी बताते हैं कि महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक बनी हुई है, जो राज्य की मतदाता संरचना का एक महत्वपूर्ण पहलू है.
विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में नामों की जांच, रिकॉर्ड का सत्यापन और विभिन्न श्रेणियों के मतदाताओं की समीक्षा की गई थी. इसी प्रक्रिया के बाद अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है. मतदाताओं की संख्या में करीब एक करोड़ की कमी इस पूरी कवायद का सबसे बड़ा नतीजा मानी जा रही है.
कर्नाटक की यह अंतिम मतदाता सूची आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: शिवसेना के 6 सांसदों के विलय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 8 दिसंबर को होगी अंतिम सुनवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं