विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2018

Karnataka ByPoll Result 2018 : तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के नतीजे आज, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की अग्निपरीक्षा

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आज यानी मंगलवार को घोषित किये जाएंगे.

Karnataka ByPoll Result 2018 : तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के नतीजे आज, कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की अग्निपरीक्षा
Karnataka Bypoll result 2018 : कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे.
  • तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के नतीजे आज
  • कांग्रेस-जेडीएस सरकार की अग्निपरीक्षा होगी
  • सुबह आठ बजे सुबह मतगणना शुरू होगी
बेंगलुरु: कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आज यानी मंगलवार को घोषित किये जाएंगे. सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए चुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में पांचों केंद्रों पर मंगलवार सुबह आठ बजे सुबह मतगणना शुरू होगी. कुल 1248 मतगणना कर्मी तैनात किये गए हैं. कर्नाटक की तीन लोकसभा सीटों शिमोगा, बेल्लारी (अजजा) व मांड्या तथा दो विधानसभा सीटों रामनगरम व जामखंडी पर शनिवार को औसतन 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. इनमें से बेल्लारी (अजजा) सीटे पर 63.85 फीसदी, मांड्या में 53.93 फीसदी, शिमोगा में 61.05 फीसदी, रामनगरम में 81.58 फीसदी तथा जामखंडी सीट पर 73.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. 

शिमोगा लोकसभा सीट से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पुत्र बीवाई राघवेंद्र मैदान में हैं, जबकि रामनगरम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी किस्मत आज़मा रही हैं. तीन लोकसभा सीटों पर 17 तथा दो विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से राज्य में सत्तासीन कांग्रेस-JDS गठबंधन तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है.    

Karnataka By-Election: तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में औसतन 67 फीसदी मतदान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं.    

VIDEO: उपचुनाव से पहले बीजेपी को झटका
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Bypoll Result 2018, Karnataka By Election, Congress JDS Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com