कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा के चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) होने हैं. चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और जेडीएस ने मोर्चा खोल दिया है. कर्नाटक में बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) इस बार अपने बेटे को भी चुनावी मैदान में उतार रहे हैं. येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र के पहले पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ने की चर्चा थी. लेकिन येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र (BY Vijayendra) को सिद्धारमैया (Siddaramaiah)के खिलाफ वरुणा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि विजयेंद्र शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे.
येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, "वरुणा से विजयेंद्र को मैदान में उतारने का दबाव पहले से ही है, लेकिन विजयेंद्र को शिकारीपुरा से चुनाव लड़ना चाहिए. इसलिए उनके वरुणा से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता. मेरा बेटा शिवमोगा के शिकारीपुरा से ही चुनाव लड़ेगा." कर्नाटक में 10 मई के चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
येदियुरप्पा ने कहा- वह शिकारीपुरा से लड़ेंगे चुनाव
अपनी सीट को लेकर पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा था कि बीजेपी की अपनी ताकत है और वह पार्टी के फैसले का पालन करेंगे. इस बयान पर येदियुरप्पा ने कहा, 'उनका बयान सही है. लेकिन मैं कह रहा हूं कि वह शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे. मैं इस बात से पार्टी आलाकमान और विजयेंद्र को अवगत करा दूंगा. उनके मैसूर में वरुणा से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं है.' येदियुरप्पा शिकारीपुरा से मौजूदा विधायक हैं और पहले ही चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं.
बता दें कि मैसुरू जिले की वरुणा उन प्रमुख सीटों में शामिल है जिन पर सबकी निगाहें टिकी हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस क्षेत्र से चुनावी ताल ठोंकने को तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:-
राजनीतिक दांवपेंच में माहिर और आरोपों से घिरे रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज डीके शिवकुमार
कर्नाटक में सिद्धारमैया से कौन करेगा मुकाबला, पूर्व CM बी.एस. येदियुरप्पा ने दिया संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं