विज्ञापन

छुट्टी मनाने स्विट्जरलैंड गए पति-पत्नी 3 हफ्ते से लापता, 60 से ज्यादा निवेशकों के 50 करोड़ समेटकर भागने का शक

जांचकर्ता अब कपल के पैसों के लेन-देन और यात्रा का रिकॉर्ड भी जांच रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके गायब होने का संबंध किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी से तो नहीं है.

छुट्टी मनाने स्विट्जरलैंड गए पति-पत्नी 3 हफ्ते से लापता, 60 से ज्यादा निवेशकों के 50 करोड़ समेटकर भागने का शक
छुट्टी मनाने विदेश गए पत्नि-पत्नी के पालता होने की जांच कर रही पुलिस.
  • हैदराबाद के पति-पत्नी स्विट्जरलैंड घूमने गए थे और करीब तीन हफ्ते से लापता हैं, पुलिस जांच कर रही है
  • दोनों के मोबाइल बंद या कवरेज क्षेत्र से बाहर हैं, जिससे परिवार और पुलिस को उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है
  • पुलिस को शक है कि पति-पत्नी ने निवेशकों से करीब पचास करोड़ रुपये जमा कर देश से भागे तो नहीं

हैदराबाद के पति-पत्नी करीब तीन हफ्ते पहले स्विट्जरलैंड घूमने गए और लापता हो गए. पुलिस को शक है कि कहीं वे निवेशकों से बड़ी रकम समेटकर देश से तो नहीं भाग गए, इसकी अब जांच की जा रही है. 51 साल के पब्बा चंद्रशेखर पेशे से बिजनेसमैन हैं और उनकी 42 साल की पत्नी स्वप्ना एक हाउस मेकर हैं. दोनों के लापता होने की शिकायत उनकी बेटी श्रेया पब्बा ने चेरलापल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. 

स्विट्जरलैंड घूमने गए थे और लापता हो गए

बेटी ने पनी शिकायत में कहा है कि उसके माता-पिता ने 22 जून को परिवार को स्विट्ज़रलैंड जाने की बता बताई थी. इसके बाद वे घर से निकल गए. शुरुआत में तो वे परिवार के संपर्क में थे. लेकिन 8 जुलाई के बाद रिश्तेदारों से उनकी बातचीत बंद हो गई. बार-बार कोशिश करने पर भी उनसे संपर्क नहीं हो सका. दोनों के मोबाइल फोन या तो बंद थे या कवरेज क्षेत्र से बाहर थे. लंबे समय तक मता-पिता से कोई संपर्क नहीं होने से परेशान होकर उनकी 23 साल की सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल बेटी श्रेया ने   पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस से मामले की जांच शुरू कर दी है. 

निवेशकों का 50 करोड़ रुपये समेटने का शक

पुलिस अब दोनों पति-पत्नी की ट्रैवल आइटिनरी, इमिग्रेशन  रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे असल में कहां हैं और क्या वे बेटी के दावे के मुताबिक, वाकई स्विट्जरलैंड गए थे या नहीं. उन आरोपों की भी जांच चल रही है कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी ने पिछले कुछ सालों में 60 से ज्यादा लोगों से लगभग 50 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे, जिसमें आकर्षक रिटर्न का वादा किया गया था. साथ ही पर्सनल और व्यावसायिक ज़रूरतों का हवाला भी दिया गया था.

लेन-देन और यात्रा रिकॉर्ड सब खंगाला जा रहा

जांचकर्ता अब इन दावों के साथ ही कपल के पैसों के लेन-देन और यात्रा का रिकॉर्ड भी जांच रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके गायब होने का संबंध किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी से तो नहीं है.  हालांकि, पुलिस ने धोखाधड़ी का कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया है. अधिकारियों ने कहा कि लापता कपल का मामला जांच के दायरे में है और सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, इनमें अपनी मर्जी से गायब होना और वित्तीय धोखाधड़ी भी शामिल हैं. पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी को भी इस कपल के बारे में कुछ भी पता चले तो वह सामने आकर पुलिस को बताए. 

पति-पत्नी गायब, चिंता में परिवार

इस मामले ने परिवार के सदस्यों और निवेशकों, दोनों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कपल के अचानक गायब होने का रहस्य और गहराता जा रहा है. पुलिस ने कहा कि वे संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और चल रही जांच के नतीजों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे.

ये भी पढे़ं-करना था चोट का इलाज, डॉक्टर ने दिया एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, बच्चे की हो गई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad News, Husband Wife Missing, Swiss Vacation, Hyderabad Police, Couple Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com