विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद ‘गजल श्रीनिवास’ को ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया गया

केसीराजू ‘गजल श्रीनिवास’ के नाम से लोकप्रिय हैं. एक निजी रेडियो चैनल की एक महिला कर्मचारी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था.

यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद ‘गजल श्रीनिवास’ को ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया गया
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
हैदराबाद: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले गायक केसीराजू श्रीनिवास को यौन उत्पीड़न के आरोप में उनकी गिरफ्तारी के बाद ग्लोबल हिंदू हेरीटेज फाउंडेशन और सेव टेम्पल्स ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड एंबेसडर से निलंबित कर दिया गया है. केसीराजू ‘गजल श्रीनिवास’ के नाम से लोकप्रिय हैं. एक निजी रेडियो चैनल की एक महिला कर्मचारी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. फाउंडेशन की वेबसाइट पर बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसके अध्यक्ष प्रकाश राव वेलागपुड़ी ने कहा, ‘चूँकि डॉ. गजल श्रीनिवास पर एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, तो ऐसे में निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से डॉ. गजल श्रीनिवास को फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है.’

VIDEO : राजपथ बना योगपथ​


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com